30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग आश्चर्य से हैरान : खंडविकास अधिकारी हैं नाकाम !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग आश्चर्य से हैरान : खंडविकास अधिकारी हैं नाकाम ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मनरेगा श्रमिकों के पंजीकरणका कार्य बेहाल है। इसपर डीएम अनुराग खंड विकास अधिकारियों से हैरान और नाराज हैं। उन्होने संबंधित अधिकारियों पर सख्ती का मूड बनाया हैं। नौ दिन चले अढ़ाई कोस की गति से काम चला तो कड़ी प्रशासनिक कार्यवाई करेगे।


श्रम विभाग कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है। इनका लाभ पाने के लिए विभाग में पंजीकरण जरूरी है। जिले में अभी तक 90 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले करीब 50 फीसद श्रमिकों का ही पंजीकरण हो पाया है। ब्लाकवार स्थिति देखें तो तिदवारी, नरैनी व जसपुरा सबसे फिसड्डी हैं।

डीएम अनुराग आश्चर्य से हैरान : खंडविकास अधिकारी हैं नाकाम !
मनरेगा में हर वर्ष हजारों श्रमिकों को काम दिया जाता है। योजना से जल व पर्यावरण संरक्षण सहित विकास के कई कराए जा रहे हैं। योजना के श्रमिकों को सरकार रोजगार देने के साथ ही कई सुविधाओं से लाभान्वित करती है। इसके लिए 90 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराना पड़ता है।


वित्तीय वर्ष 2021-22 में 6490 मनरेगा श्रमिकों को 90 दिन का रोजगार पूरा कराया गया है। इन श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जा रहा है। लेकिन वित्तीय साल के छह माह बीत गए, अभी तक करीब 50 फीसद श्रमिकों का ही पंजीकरण हो पाया है। पंजीकरण के लिए विभाग ने ब्लाकवार लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें सभी आठ ब्लाकों को शत-प्रतिशत पंजीयन नहीं हो पाया है।


मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक पंजीयन कराने में तीन ब्लाक फिसड्डी हैं। इनमें तिदवारी ने 1793 के सापेक्ष महज 234, नरैनी ब्लाक ने 646 में 296 व जसपुरा ब्लाक में 598 में 173 श्रमिकों का ही पंजीयन कराया है। इस लापरवाही पर डीएम अनुराग नाराज हैं। सभी खंड विकास अधिकारियों से शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम कड़े तेवर में, ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने को गर्जी जेसीबी, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन सख्त : सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने वालों पर हो रही कार्रवाई …

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री नें शाही बोले भोजन में श्री अन्न अपनायें : निरोगी हो चंगा हो जायें

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले पर पुल से 40 फीट नीचे गिरी पेट्रोलिंग इनोवा कार, चार सुरक्षा कर्मी हुए घायल

City News Uttar Pradesh

भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, आज घोषित हो सकता है नाम, ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है भाजपा

ब्रेकिंग न्यूज़