- रिपोर्ट – राजेश तिवारी
बांदा ( अतर्रा ) : दो दिनों से लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है l नगर के बाऊर बाजार में नालियां जाम होने से मोहल्लेवासियों ने सड़क पर उतरकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ सफाई व्यवस्था में कोई रुचि ना लेने पर नाराजगी जाहिर कर नारेबाजी की तथा मोहल्ले की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है l

नगर के बिसंडा रोड तिराहे के नजदीक स्थित बाऊर बाजार में बारिश होने के बाद नालियां चोक हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर चारो ओर फैल गया l सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने पर मोहल्ले वासियों ने सड़क पर निकल कर अधिशासी अधिकारी राम सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साफ सफाई व्यवस्था को दुरस्त रखने में नाकाम होने पर ट्रासफर की मांग की है l

बाऊर बाजार मोहल्ला निवासी अनिल कुमार,उमाशंकर, पप्पू, राम, रमाशंकर, सावित्री, सुरेश चंद सोनी, श्याम,तुलसी दास,चंचल, सहित दर्जनों महिलाओ सहित अन्य लोगों ने बदहाल सफाई व्यवस्था में आक्रोशित होकर बिसंडा रोड तिराहे सहित अपने मोहल्ले में सड़क पर अधिशासी अधिकारी राम सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर पालिका से हटाने की मांग की l मोहल्ले के उमाशंकर ने बताया मोहल्ले की नालियां जाम पड़ी हुई है, पिछले 2 महीने से तैनात सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आया है, जिसकी वजह से जगह-जगह पर कूड़े के ढेर का अंबार लगा हुआ है l सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है l

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
