26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : और जब आनलाइन क्लासेज में चलने लगा अश्लील वीडियो …

 

  • रिपोर्ट – राजेश तिवारी

बांदा ( अतर्रा ) : नगर के शांति धाम स्कूल में ऑनलाइन क्लास के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा, जिसे देख बच्चे परेशान हो गये। इस जानकारी पर छात्रों के माता पिता में रोष है| अभिभावकों ने प्राचार्य से दोषी छात्र व अध्यापक के खिलाफ कानूनी कार्रवाही जाने की मांग करते हुए दोषियों को स्कूल से निकालने की बात कही |

कोरोना काल में जहां एक तरफ बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार ऑनलाइन क्लासेज को बढ़ावा दे रही है वही बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने से परेशान अभिभावक स्कूलों द्वारा वसूली जा रही मोटी शुल्क भरकर बच्चों को शिक्षा दिलाने का यत्न कर रहे हैं; लेकिन स्कूलों के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण आनलाइन क्लासेज की विसंगतियां सामने आने लगी है | मामला नगर के बदौसा रोड पर स्थित शांति धाम स्कूल का है |

जानकारी के अनुसार गुरुवार को चल रही कक्षा 6 की आनलाइन क्लासे में एक अध्यापक सामाजिक विषय पढा रहे थे | अधिकांश बच्चे आनलाइन जुड़े हुए थे तभी ग्रुप में अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा यह देख बच्चे हतप्रभ रह गए ।उन्होंने अपने माता पिता को जानकारी दी | आनन फानन अभिभावकों द्वारा मोबाइल डिसकनेक्ट किया गया | इस संबंध में जब गार्जियन ने मामले की शिकायत प्रिसिंपल से किया तो उन्होंने बाहर होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया जिससे लोगों में आक्रोश है|माता पिता ने अपने पाल्यो को स्कूल से हटा लेने की धमकी दी है |डॉ अनंत त्रिपाठी डाॅ अखिलेश चौधरी सहित संभ्रांत जनों ने दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग किया है |फादर अरूल राज ने कहा कि मामला गंभीर है दोषी लोगों पर कार्यवाही हेतु थाना में तहरीर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने कहा कि मामला साइबर क्राइम का है इसलिए वादी को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है |

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रालोद चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन सम्मान दिवस के रूप में मनायेगी “ऐतिहासिक” !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित

बांदा में ‘कुदरत’ का ‘गरीबों’ पर कहर: बारिश ‘निगल’ रही आशियाने !

City News Uttar Pradesh Desk

बालू माफिया बेलगाम: ‘खाकी-खनिज’ गठजोड़ से ‘लाल सोना’ में अरबों की ‘लूट’ ?

City News Uttar Pradesh

शहीद पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्त की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति नें स्वंय को गोली मारकर की खुदकुशी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़