- विनोद मिश्रा
बांदा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक करते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने समीक्षा की। इस दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका प्रोत्साहान योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवजात बच्चियों के जन्म पर जो पंजीकरण कराया जाना था, उसमें प्रगति बहुत ही खराब थी।

– 2273 नवजात बच्चियों का अब तक मनाया गया जन्मोत्सव
अनुराग पटेल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शीघ्र अवगत कराया जाए, नहीं तो शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव के तहत अब तक 2273 नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया।

श्रमिकों की बच्चियों का पंजीकरण करने में लापरवाही होने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण कराए जाने और अवगत कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मालुम हो कि 25 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक मिशन शक्ति अभियान तृतीय के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जच्चा एवं बच्चा का टीकाकरण शीघ्र कराकर शासन की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना इत्यादि योजनाओं सेे नवजात बच्चियों तथा उनके माता-पिता एवं दादा-दादी को शासन से संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें, जिससे समाज के लोग अपनी बच्ची के जन्म को अभिशाप नही बल्कि वरदान समझें।

इसी प्रकार अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को सक्रियता के साथ संचालित किया जाए। ताकि बेटियां पढ़-लिखकर सशक्त बने सकें। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /जिला प्रोबेसन अधिकारी सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, जिला विकास अधिकाारी रवि किशोर त्रिवेदी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु सौरभ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
