26.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो और हत्यारोपी पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे व सिपाही प्रशांत गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो और हत्यारोपी पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे व सिपाही प्रशांत गिरफ्तार …

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

गोरखपुर । होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत मामले में हत्यारोपी दरोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत कुमार को मंगलवार की दोपहर गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कोर्ट में हाजिर होने के फिराक में गोरखपुर आए थे। पुलिस ने आजाद चौक इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर एसआईटी कानपुर के सुपुर्द कर दिया है। दोनों पर कानपुर पुलिस की ओर से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। एसआईटी देर शाम तक दोनों से पूछताछ कर रही है।

मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो और हत्यारोपी पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे व सिपाही प्रशांत गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, कारोबारी गुप्ता की हत्या में नामजद आरोपी राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत कोर्ट में हाजिर होने के लिए गोरखपुर आए थे। इसकी भनक गोरखपुर पुलिस को लग गई थी। लिहाजा, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने घेराबंदी कराई और अलग-अलग टीमें लगा दीं।

मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो और हत्यारोपी पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे व सिपाही प्रशांत गिरफ्तार
इसी बीच कैंट इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दरोगा और सिपाही आजाद चौक चौकी के पास मौजूद है। दोनों वाहन पकड़कर कचहरी जाने के फिराक में थे। सूचना मिलने के साथ ही कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला व फलमंडी चौकी इंचार्ज शेष कुमार शुक्ला पहुंच गए और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।न्हें सीधे रामगढ़ताल थाने ले जाया गया। साथ ही गिरफ्तारी की सूचना कानपुर एसआईटी के प्रभारी व एसीपी आनंद प्रकाश तिवारी को दी गई। सूचना पर एसआईटी रामगढ़ताल थाने पहुंच गई थी और दोपहर 2:30 बजे से देर शाम तक पूछताछ जारी थी। गिरफ्तार राहुल दुबे मिर्जापुर के कोतवाली देहात के मिश्र पचेर गांव का रहने वाला है, जबकि प्रशांत कुमार गाजीपुर के सैदपुर थानाक्षेत्र के भटौला गांव का रहने वाला है।


बताया जा रहा है कि दोनों हत्यारोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रहे थे। एसआईटी और पुलिस बीते 15 दिनों से लगातार छापेमारी कर रही है। अभी भी विजय यादव और मुख्य आरक्षी कमलेश यादव पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बता दें कि इन सभी आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। रविवार की देर शाम आरोपी  इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह और दारोगा अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कांड के चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि दो अभी भी फरार चल रहे हैं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

टॅापटेन अपराधियों को दिखाएं जेल का रास्ता : आईजी वपिन कुमार मिश्र

जन औषधि केंद्र की हालत बदतर: डाक्टर नहीं लिख रहे दवा, प्राइवेट मेडिकल स्टोर डाक्टरों को दे रहे खासा कमीशन

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, प्राइमरी कक्षाएं एक मार्च से…

City News Uttar Pradesh

नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी उड़ान: राष्ट्रीय आविष्कार क्विज में ‘ज्ञान’ का कमाल

City News Uttar Pradesh

बांदा के नये खनिज अधिकारी रंजन के तेवर सख्त: अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा ब्रेक

City News Uttar Pradesh

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़