City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बदलता मौसम बना मुसीबत: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल खुलते ही मरीजों की लग रही लंबी लाइन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मई के महीने में लोग पसीने से तर-बतर हो जाते थे, लेकिन अबकी बार मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। लोग आश्चर्य चकित हैं कि मई के महीने में मौसम नर्म नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप होती है और शाम होते ही मौसम खुशगवार नजर आता है। यानी कि हल्की ठंडक का एहसास होता है। ऐसे में मौसमी बीमारियां पांव पसार रही हैं और मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

बदलता मौसम बना मुसीबत: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल खुलते ही मरीजों की लग रही लंबी लाइन
Changing weather became a problem: increased outbreak of seasonal diseases, long queues of patients as soon as the hospital opened

जिला अस्पताल में सुबह होते ही मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम से सावधान रहने की बात कही है।इन दिनों मौसम का मिजाज लोगों को अपना रंग दिखा रहा है। दिन में तेज धूप और शाम होते ही मौसम में नरमी आ जाने के कारण लोग खासे हलाकान नजर आ रहे हैं। सुबह होते ही अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही मासूम बच्चे निमोनिया से पीड़ित होकर अस्प्ताल पहुंच रहे हैं। पर्चा काउंटर में तैनात कर्मचारियों की मानें तो प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज अपना पंजीकरण करा रहे हैं। पर्चा बनवाने के बाद मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों के चेंबरों पर अपना उपचार करा रहे हैं।

बदलता मौसम बना मुसीबत: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल खुलते ही मरीजों की लग रही लंबी लाइन
Changing weather became a problem: increased outbreak of seasonal diseases, long queues of patients as soon as the hospital opened

इन दिनों मौसमी बदलाव के कारण ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। पेट दर्द और उल्टी के मरीजों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के चंेबर तक में मरीजों की भीड़ नजर आ रही हैं। जबरदस्त भीड़ होने के कारण मरीजों को उपचार प्राप्त करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तो चिकित्सक समय से अपने चेंबरों में बैठते नहीं हैं। इसके साथ ही दो बजने के पहले ही डाक्टर अपनी कुर्सी छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिना उपचार के ही काफी हद तक मरीज वापस लौट जाते हैं और मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचकर अपना उपचार करवाते हैं, वहां पर उनका जमकर आर्थिक शोषण किया जाता है।

बदलता मौसम बना मुसीबत: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल खुलते ही मरीजों की लग रही लंबी लाइन
Changing weather became a problem: increased outbreak of seasonal diseases, long queues of patients as soon as the hospital opened

चिकित्सकों का कहना है कि मौसमी परिवर्तन के कारण ज्यादातर खांसी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द व उल्टी से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खास बात यह है कि बदलता हुआ मौसम सबसे ज्यादा बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। डायरिया के अलावा फिर से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का आना-जाना शुरू हो गया। इतना ही नहीं निमोनिया भी मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं बुजुर्ग श्वांस रोग से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।


जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. हृदयेश पटेल ने बताया कि इस मौसम में एक दर्जन से ज्यादा मरीज श्वांस पीड़ित पहुंच रहे हैं। वहीं वरिष्ठ बाल्य रोग विशेषज्ञ डा. आरके गुप्ता ने बताया कि मौसमी परिवर्तन से मासूम बच्चे भी निमोनिया के शिकार होकर अस्पताल आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि मासूम बच्चों को सीधे पंखे की हवा में न लिटाएं। उनके ऊपर चादर आदि डालकर रखें। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बदलते हुए मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति का तबादला : नागेंद्र प्रताप होंगे बांदा के नये जिलाधिकारी

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh

गर्भवती के पेट में उठा दर्द- पति ले गया अस्पताल: कुछ देर बाद मां और बच्चे की हो गई मौत, पति ने लगाए गंभीर आरोप

दइया रे दइया : दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फुर्र, पति नें दर्ज कराई रिपोर्ट

मध्य प्रदेश का ‘बालू माफिया’ यूपी का ‘बांदा’ रहा ‘लूट’ : क्या बांदा प्रशासन है ‘नतमस्तक’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज

ब्रेकिंग न्यूज़