28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बजट को बताया "भारत भाग्य विधाता"
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बजट को बताया “भारत भाग्य विधाता”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट को भारत भाग्य विधाता की संज्ञा दी। वह जिला पंचायत सभागार में बजट की विशेषताओं को लेकर मीडिया से मुखातिब थे। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बजट को ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुख बताया। कहा कि यह बजट देश को आगे ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में गाँव, गरीब, किसान, महिला, युवा, एवं हर वर्ग जाति को प्रमुखता से प्राथमिकता दी गयी है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बजट को बताया "भारत भाग्य विधाता"
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad told the budget “Bharat Bhagya Vidhata”

राज्य मंत्री नें कहा कि बजट आजादी के अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लूप्रिंट है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने वाला है। देश के किसानों, युवाओं, उद्यमियों, श्रमिकों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को सशक्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बजट को बताया "भारत भाग्य विधाता"
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad told the budget “Bharat Bhagya Vidhata”

इस बजट के तहत 60 लाख लोगों को नौकरी, किसानों के लिए एमएसपी के जरीए 2.37 लाख करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजने का फैसला, 400 बंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, 25000 हजार किमी हाईवे का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 80 लाख घरों का निर्माण, नाबार्ड के माध्यम से किसानों के लिए फंड की सुविधा, डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत, टैक्स को ना बढ़ाने का निर्णय, महिलाओं के लिए मिशन वात्सल्य और ई पोषण 2.0 की शुरुआत जैसे सैकड़ों प्रस्ताव का ऐलान हुआ है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बजट को बताया "भारत भाग्य विधाता"
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad told the budget “Bharat Bhagya Vidhata”

राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि केंद्रीय बजट में कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य- प्रौद्योगिकी जैसे सामाजिक क्षेत्रों समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिये डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास पर प्रमुखता से ध्यान दिया गया है। डिजिटल शिक्षा को लेकर बजट में घोषणा है। 60 लाख नौकरियों के सृजन से युवा वर्ग स्वावलंबी होगा।

जैविक खेती एवं मोटे अनाज को बढ़ावा दिया गया है। यह किसानों के लिये हितकर है। इस दौरान सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें भी मीडिया के सवालों पर बजट की व्याख्या की। प्रेस वार्ता के नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुफ्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू एवं जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी भी उपस्थित थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की पहल रंग लाई : “महाराणा चौक” औऱ सीना चौड़ा कर “चमके- दमकेगा”

City News Uttar Pradesh

Banda- कृषि विवि में होगा उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन : कुलपति

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का बागेश्वर धाम पर बड़ा वार: अंधविश्वास और ज़मीन कब्ज़ों पर उठी जांच की मांग

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण : निर्माण में शिथिलता पर नाराज

डीएम नें मौनी बाबा मेला स्थल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी का सितम: लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह की मौत, बढ़ रहे है मरीज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़