28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 :सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 159 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। समाजवादी पार्टी ने दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रतापति को अमेठी से टिकट दिया गया। इसके अलावा कुंडा से कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारा गया है। यहां से गुलशन यादव को टिकट दिया गया है। गुलशन यादव सीओ कुंडा की हत्या के मामले में नामजद था।

समाजवादी पार्टी ने अपने तीन विधायकों पर फिर भरोसा जताते हुए टिकट दे दिया है। अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह व प्रयागराज की करछना सीट से उज्जवल रमण सिंह को टिकट दिया गया है। बहराइच की मटेरा सीट से विधायक यासर शाह को इस बार बहराइच सीट से टिकट दिया गया है।

यूपी चुनाव 2022 :सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार
UP elections 2022: SP released list of 39 candidates

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 159 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। मंगलवार को 39 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा छोड़कर आईं बहराइच की नानपारा सीट से विधायक माधुरी वर्मा को सपा ने टिकट दिया है। प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट से शिवाकांत ओझा 2017 में चुनाव हार गए थे, अब उनके बजाय विनोद दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या सीट से पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय पर फिर भरोसा जताया है। मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद को फिर टिकट दिया गया है।
सुलतानपुर की लम्भुआ से पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय, सदर से अरुण वर्मा व सुलतानपुर सीट से अनूप साण्डा को फिर सपा ने टिकट दिया है। सपा ने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में दो यादव सहित कुल 13 अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं। 13 दलित के साथ ही पांच ब्राह्मण प्रत्याशियों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। चार ठाकुर व एक मुस्लिम प्रत्याशी को भी सपा ने टिकट दिया है। इस सूची में आठ महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

यूपी चुनाव 2022 :सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार
UP elections 2022: SP released list of 39 candidates
यूपी चुनाव 2022 :सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार
UP elections 2022: SP released list of 39 candidates
यूपी चुनाव 2022 :सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार
UP elections 2022: SP released list of 39 candidates

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल …

खेलते-खेलते बुझ गई ज़िंदगी: पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं

City News Uttar Pradesh

बांदा कताई मिल क्षेत्र मवई में बसेगा नया शहर : 80 करोड़ मंजूर !

City News Uttar Pradesh

दिवाली पर चमका रंगों का कारोबार: 12 करोड़ की बिक्री के आसार !

City News Uttar Pradesh

बदमाशों के हौसलें बुलंद: भगवा गमछा बांधकर आए नकाबपोशो ने पूर्व प्रधानाचार्य पर की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़