- विनोद मिश्रा
हमीरपुर। एक मोहल्ले में अंडा लेने गई किशोरी को युवक ने दबोच कर हवस का शिकार बना डाला। जब पीड़ित परिवार उलाहना देने गया तो आरोपी ने इन्हें भी बंधक बनाकर मुकदमा दर्ज न करने का दबाव बनाया। लेकिन 24 घंटे बाद मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले में सुमेरपुर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शनिवार रात करीब आठ बजे अंडा लेने के लिए पास में ही परचून की दुकान पर गई थी। तभी इसी मोहल्ले में रहने वाला खरका निवासी सलमान ने उसे दबोच लिया और कमरे में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवक से छूटने के बाद किशोरी ने अपने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। जिस पर परिजन उलाहना देने के लिए आरोपी युवक के यहां पहुंच गए।

जहां आरोपी ने उन्हें बंधक बनाकर मुकदमा न दर्ज करने का दबाव बनाया। लेकिन बात न बनने पर 24 घंटे बाद रविवार की रात मां ने आरोपी सलमान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
