City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश

  • विनोद मिश्रा

गोरखपुर। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें गोरखपुर एवं बस्ती जिले बाढ़ पूर्व बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। सर्किट हाउस में बैठकें एवं नदी तटबंधों का निरीक्षण किया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश
Jal Shakti Minister Ramkesh reviewed pre-flood rescue preparations: Gave proper instructions

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक बार बाढ़ चौकियों, राहत शिविरों का सत्यापन कर लें। निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग किस राहत शिविर में रखे जाएंगे, उन्हें चिह्नित करने के साथ ही वहां जरूरी तैयारियां पूरी करा ली जाएं।

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश
Jal Shakti Minister Ramkesh reviewed pre-flood rescue preparations: Gave proper instructions

जलशक्ति मंत्री निषाद नें सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बंधों का गहनता से निरीक्षण किया जाए तथा बाढ़ से बचाव के लिए जरूरी तैयारियां पूरी रखी जाएं। एसडीएम को निर्देश दिए कि वे नाविकों और गोताखोरों को चिन्हित करते हुए उन्हें सेफ्टी कीट मुहैया करा दें।

जलशक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश
Jal Shakti Minister Ramkesh reviewed pre-flood rescue preparations: Gave proper instructions

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए पिछले अनुभवों को देखते हुए पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। कहीं कोई कमी न आने पाए।

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश
Jal Shakti Minister Ramkesh reviewed pre-flood rescue preparations: Gave proper instructions

कहा कि बाढ़ हर साल एक नए रूप में आती है इसलिए हमेशा गंभीरता के साथ पूरी तैयारी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में आनलाइन शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर ली जाए ताकि वहां के बच्चों की शिक्षा पर बाढ़ का प्रभाव न पड़े।

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश
Jal Shakti Minister Ramkesh reviewed pre-flood rescue preparations: Gave proper instructions

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें निर्देशित किया कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत में दो पानी के टैंकरों की व्यवस्था करके रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।

जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मेडिकल टीम का गठन करने को कहा। खाद्यान्न एवं केरोसिन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन योजनाओं के अलावा नदी तटबंधों की स्थिति भी देखी समझी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा ‘आत्मनिर्भरता’ की हुंकार: बोले – युवाओं को बनाएं ‘रोजगार का निर्माता’

News- गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज…

City News Uttar Pradesh

बांदा में अक्षय तृतीया पर “सोना लईजा रे” की रही धूम : बिक गया पांच करोड़ का सोना-चांदी

Banda : सदर विधायक प्रकाश ने जड़ा नहले पर दहला, पूरा होगा अब बाई पास ! …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विश्वकर्मा श्रम सम्मान में बांटे टूल किट

City News Uttar Pradesh

खेलो इण्डिया : निशानेबाजी में चयनित हुआ बांदा जिला, तीस खिलाड़ी शूटिंग में कर सकेंगे प्रतिभाग …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़