City News Uttar Pradesh
केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया
उत्तर प्रदेश

हादसा: पूर्वजों को तर्पण करने गए बालक की केन नदी में नहाते समय डूबकर मौत, जाल डालकर गोताखोरों ने निकाला शव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्वजों का तर्पण करने ताऊ के साथ केन नदी गया बालक नहाते समय गहरे पानी में समा गया। ताऊ ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने पानी में बालक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बाद में जाल डालकर गोताखोरों ने तकरीबन ढाई घंटे बाद बालक का शव पानी से बाहर निकाला। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसा: पूर्वजों को तर्पण करने गए बालक की केन नदी में नहाते समय डूबकर मौत, जाल डालकर गोताखोरों ने निकाला शव
Accident: The child, who went to offer prayers to the ancestors, died by drowning while taking a bath in the Ken river, divers took out the dead body by putting a net

प्राप्त जानकारी के अनुसार मटौंध थाना के भूरागढ़ निवासी मनोज वर्मा के बड़े भाई राजेंद्र वर्मा रविवार को सुबह पूर्वजों का तर्पण करने के लिए केन नदी गए थे। वहां पर भुरेड़ी घाट में वह डुबकी लगा रहे थे। उनके साथ मनोज के दोनों पुत्र बेटे 11 वर्षीय बादल  व छोटा भाई सचिन भी साथ गए हुए थे। ताऊ को डुबकी लगाते देख बादल भी उसी तरह डुबकी लगाने लगा। डुबकी लगाने के दौरान पैर फिसल जाने से बादल गहरे पानी में डूब गया। बड़े भाई को डूबते देखकर छोटे भाई सचिन ताऊ को चिल्लाया। ताऊ ने बालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे और बचाने के लिए शोर मचाया। नदी में मौजूद गोताखोर व नाविक उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। लेकिन बालक नहीं मिला। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

मटौंध थाना निरीक्षक अर्जुन सिंह, भूरागढ़ चैकी इंचार्ज राहुल कुमार भी खोजबीन कराने में मदद के लिए लगे रहे। तकरीबन ढाई घंटे की मेहनत के बाद गोताखोरों ने बालक को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने बालक बादल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मां सुकुरतिन और पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मालुम हो कि पिता मौरंग भरने की मजदूरी करता है। दो रुपये प्रति बोरी भरकर वह किसी तरह अपने दो बेटों के परिवार का भरण-पोषण करता है। बादल दो भाइयों में बड़ा था और गांव के स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। उप जिलाधिकारी एसडीएम सुरभि शर्मा ने हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : उर्स पर तकरीर, मानकवत की सजी महफिल।

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव से बेटियों को बोझ समझने वालों की बदलेगी मानसिकता

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें की अपील : “साथ आए, विकसित भारत बनाएं

City News Uttar Pradesh

मंडलीय जल संरक्षण गोष्ठी : उबाऊ माहौल में औपचारिकताओं में सिमटी

City News Uttar Pradesh

गोली, गाड़ी और गैंग: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के तीन घायल, सात गिरफ्तार

बांदा में जाम का तांडव: सड़कें बनीं राजनीति की कब्रगाह, जनता बेहाल, सिस्टम नाकाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़