City News Uttar Pradesh
ब्रिटिशकालीन चमत्कार:137 साल पुराना ऐतिहासिक 'पुल' बना फौलाद, 50 साल उम्र का औऱ वरदान
उत्तर प्रदेश

ब्रिटिशकालीन चमत्कार:137 साल पुराना ऐतिहासिक ‘पुल’ बना फौलाद, 50 साल उम्र का औऱ वरदान

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “वक्त की आंधियां” चलीं, कई “पुल बने और ढह” गए, लेकिन “केन नदी” पर खड़ा यह “ऐतिहासिक रेल पुल” आज भी “सीना ताने खड़ा” है। 1889 में बना यह “ब्रिटिशकालीन पुल” एक बार फिर “तकनीकी कसौटियों” पर “खरा” उतरा है। ताजा जांच में इसे अगले “50 वर्षों” तक पूरी तरह “सुरक्षित” घोषित किया गया है और “यही खबर” अब “चर्चा” का विषय बन गई है।

ब्रिटिशकालीन चमत्कार:137 साल पुराना ऐतिहासिक 'पुल' बना फौलाद, 50 साल उम्र का औऱ वरदानकरीब 137 साल पुराना यह पुल सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि मजबूत इंजीनियरिंग और गुणवत्ता का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। जब आधुनिक निर्माण कुछ दशकों में जवाब दे देते हैं, तब इस पुल की मजबूती कई सवाल भी खड़े करती है क्या पहले की इंजीनियरिंग ज्यादा मजबूत थी? रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, इस पुल की नियमित रूप से कड़ी निगरानी की जाती है।

ब्रिटिशकालीन चमत्कार:137 साल पुराना ऐतिहासिक 'पुल' बना फौलाद, 50 साल उम्र का औऱ वरदानहर साल मंडल स्तर की तकनीकी टीम इसकी गुणवत्ता की जांच करती है और किसी भी खामी को तुरंत ठीक किया जाता है। यही कारण है कि यह पुल आज भी सुरक्षित और मजबूत बना हुआ है। इतना ही नहीं, हर पांच साल में केंद्रीय तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी इसका गहन परीक्षण करती है। यह टीम तय करती है कि पुल को आगे उपयोग में रखा जाए या उसे कंडम घोषित किया जाए। ताजा रिपोर्ट में बांदा का यह पुल सभी “मानकों पर खरा” उतरा है। इसे 50 साल और सेवा देने के लिए फिट माना गया है।

ब्रिटिशकालीन चमत्कार:137 साल पुराना ऐतिहासिक 'पुल' बना फौलाद, 50 साल उम्र का औऱ वरदानदिलचस्प तथ्य यह है कि 1965 में हुई जांच में भी इस पुल को 60 साल तक उपयोग योग्य बताया गया था, और अब भी यह उसी मजबूती के साथ खड़ा है। यह सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि उस दौर की “तकनीकी दक्षता का प्रमाण” है। यह पुल अब “इतिहास, तकनीक और भरोसे” की पहचान बन चुका है। पुल आज भी सुरक्षित और मजबूत बना हुआ है, औऱ “इतिहास, तकनीक और भरोसे” की पहचान बन चुका है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने ‘दिव्यांगजनों’ का बढ़ाया ‘हौसला’: बोले- हालात भी ‘आत्मबल’ के आगे ‘नतमस्तक’

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी

City News Uttar Pradesh

बांदा की अगस्त क्रांति : तुर्रा में रेल पटरी उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh

शासन की मंजूरी : बांदा के नौ प्राइमरी स्कूल होंगे नीलाम …

City News Uttar Pradesh

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का व्यापारियों के साथ जीएसटी संवाद : गूंजा धन्यवाद मोदी सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़