26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा में बाजार से दवा गायब, मेडिकल किट का भी कोई आता-पता नहीं ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने की सरकारी कवायद बांदा में केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को इलाज में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दवाएं मिल नहीं रही हैं । बांदा मुख्यालय में बुख़ार की टेबलेट डोलो 650 तक किसी दुकान में नहीं मिल रही। कालाबाजारी एवं नक़ली दवा की हर दुकान में भरमार है!और सरकारी मेडिकल किट का कहीं कोई अता पता नहीं है। मरीजों के परिजनों को दवाओं के लिए मेडिकल स्टोर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यही नहीं जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को कंट्रोल रूम से फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी तक नहीं ली जा रही है।


कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को कम से कम एक सप्ताह का मेडिकल किट उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही गंभीर मरीजों की सहूलियत के लिए 108 एम्बुलेंस की आधी संख्या केवल कोविड के लिए आरक्षित किए जाने के भी निर्देश दिए ।


सरकार के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल किट की उपलब्ध करा कर उन्हें सभी सुविधाएं दी जानी हैं जिसमें मरीज की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती की व्यवस्था भी शामिल है। लेकिन वास्तव में न तो जांच में पॉज़िटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से किसी तरह का संपर्क किया जा रहा है और न ही उन्हें मेडिकल किट या अन्य कोई सुविधा मुहैया कराई जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो मेडिकल किट बांटने काम विभागीय कर्मचारियों को ही करना है। ज्यादातर स्टाफ अस्पतालों में ड्यूटी पर है तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी कोरोना से संक्रमित भी हो चुके हैं। ऐसे में होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों तक मेडिकल किट पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। अलबत्ता अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज होने वाले मरीजों को जरूर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


सूत्रों का कहना है स्टाफ की कमी भी कोरोना प्रबंधन में बड़ी बाधा बन रही है। एकाएक दबाव काफी बढ़ जाने की वजह से कंट्रोल रूम से सभी पॉज़िटिव मरीजों से संपर्क कर पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। मुख्यचिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा ने बताया कि मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इस व्यवस्था को दिखवाया जाएगा और ठीक कराया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिमौनी मेला : श्रमदानियों की बैठक में व्यवस्थाओं के प्रभार पर हुआ गहन मंथन

City News Uttar Pradesh

भाजपा पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू की पहल पर केंद्र नें बच्चों के बस्ते हल्के करने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, सभागार का उद्घाटन

Banda : अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर डीएम सख्त, मीटिंग कर पट्टेधारकों को किया निर्देशित, ओवरलोडिंग बर्दाश्त नही की जायेगी …

एमएलसी जितेंद्र सिंह बोले: बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक बजट, मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती नें ‘स्वर्गारोहण’ विमान किया समर्पित: जरूरतमंदों की अंतिम यात्रा होगी सम्मानजनक

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़