
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड की मिट्टी से जुड़े एक साधारण हस्तशिल्पी की कला ने पूरे देश का मान बढ़ा दिया। इंटरनेशनल ट्रेड शो में बांदा के शिल्पकार द्वारिका प्रसाद सोनी द्वारा शजर पत्थर से गढ़ा गया राम मंदिर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजरों के सामने आया तो उनका चेहरा खिल उठा।

बिना शब्दों के ही उन्होंने अपनी मुस्कान और भाव-भंगिमा से यह जताया कि यह शिल्पकला सिर्फ कला नहीं, बल्कि आस्था और आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। करीब एक मिनट तक प्रधानमंत्री ने भव्य मंदिर को निहारा। उनकी आंखों में आश्चर्य साफ झलक रहा था। शिल्पकार द्वारिका प्रसाद के लिए यह क्षण जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हुआ।

उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री का प्रसन्न होना सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि बांदा के शजर पत्थर कला की वैश्विक पहचान है।” जैसे ही द्वारिका प्रसाद ने अपना परिचय देना चाहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं प्रधानमंत्री को शजर पत्थर की कला और बांदा की विशिष्ट पहचान से अवगत कराया। यह पल बुंदेलखंड के लिए गौरव और आत्मसम्मान का क्षण था। इंटरनेशनल ट्रेड शो में पांच दिवसीय प्रदर्शनी के लिए शजर पत्थर से बने राम मंदिर को विशेष स्थान दिया गया। जहां हजारों लोग बांदा की इस कला की अद्भुत छटा देखकर मंत्रमुग्ध हुए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
