City News Uttar Pradesh
छात्रा को अगवा करनें में तीनों आरोपी गिरफ्तार : भेजे गये जेल, किशोरी बरामद
उत्तर प्रदेश

महोबा : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, अभियुक्त को दस साल की हुई कैद, 15 हजार का अर्थदंड भी ठोका

महोबा। जिले में चार साल पहले घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम) संतोष कुमार यादव ने मंगलवार को फैसला सुनाया। दोषसिद्ध होने पर अभियुक्त को दस वर्ष के कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

महोबा : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, अभियुक्त को दस साल की हुई कैद, 15 हजार का अर्थदंड भी ठोका
Mahoba: A case of raping a teenager by entering the house, the accused was imprisoned for ten years, also imposed a fine of 15 thousand

बता दें कि शहर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी 29 अप्रैल 2018 को सुबह करीब 11 बजे घर पर अकेली थी। पिता बाहर गए थे, जबकि मां एक निमंत्रण में गई थी। तभी मोहल्ले का ही शहजाद मौका पाकर घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। शोर-शराबा मचाने पर धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने घटना वाले दिन ही शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शहजाद के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि घटना से दो दिन पहले 27 अपैल को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। न्यायालय ने 23 अक्तूबर 2018 को अभियुक्त के खिलाफ आरोप तय किए।


अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार यादव ने सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा व अमन कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त शहजाद को दुष्कर्म के आरोप में दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड ठोका है और अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया गया है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बताया की सदर विधान सभा की सड़कें दमकेगी और चमकेगी

Banda : आईजी नें कोतवाली का किया निरीक्षण, मेस के भोजन का लिया स्वाद…

City News Uttar Pradesh

गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित

Banda : बांदा में सात राज्यों का किसान मेला , सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री करेगें मान मनौवल !

City News Uttar Pradesh

पूर्व बीडीसी सदस्य की खेत में निर्मम हत्या: गांव में भारी फोर्स तैनात

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: निकाय चुनावों में जनता का आशिर्वाद भाजपा के साथ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़