City News Uttar Pradesh
बांदा में किसानों पर 'टूटी' आफत: धान की फसल सड़ी, खेत बने दलदल
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में किसानों पर ‘टूटी’ आफत: धान की फसल सड़ी, खेत बने दलदल

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के “अन्नदाता पर इस बार कुदरत ने भयानक विपदा बनकर कहर बरपाया” है। महीनों की “मेहनत, कर्ज लेकर लाए बीज-खाद और दिन-रात के पसीने” से तैयार हुई “धान की फसल तीन दिन की बेमौसम बारिश ने तबाह” कर दी है। जिले भर में “खेत दलदल” बन गए हैं, कटी हुई “फसल कीचड़ में सड़” रही है और “खड़ी फसल जमीन पर बिछ” गई है। किसान खेत के किनारे खड़ा होकर अपनी बर्बादी देखने को मजबूर है।बांदा में किसानों पर 'टूटी' आफत: धान की फसल सड़ी, खेत बने दलदल स्थिति सबसे ज्यादा भयावह धान की फसल को लेकर है। फसल पक कर कटने को तैयार थी। कई किसानों ने कटाई कर बोझ खेत में ही सुखाने के लिए रखे थे। 29 अक्टूबर को दोपहर अचानक मौसम ने पलटी मारी। “तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने सब कुछ उजाड़” दिया। बिसंडा के किसान रामसेवक का “दर्द सुनकर रोंगटे खड़े” हो जाते हैं। वह कहता है, “साहब, कर्जा लेकर धान बोया था। कटवा भी लिया, सोचा दो दिन धूप लगेगी तो मंडी ले जाऊंगा। अब तो बोझ सड़ गए। धूप नहीं, सिर्फ कीचड़ है। अब क्या बेचूं और क्या खाऊं” ?बांदा में किसानों पर 'टूटी' आफत: धान की फसल सड़ी, खेत बने दलदल यही हाल पूरे जिले का है। अतर्रा, बबेरू, नरैनी से लेकर पैलानी तक “सैकड़ों एकड़ में धान की बालियां पानी में डूबी” हैं। फसल में अंकुरण शुरू हो गया है, जिससे मंडी में उसका कोई खरीदार नहीं मिलेगा। बीमा और मुआवजे के भरोसे बैठा किसान इस बार पूरी तरह टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत के आसार नहीं हैं। वैज्ञानिक दिनेश साहा के मुताबिक तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है और अगले 24 घंटे तक हवाएं तेज रहेंगी, जिससे फसल को और नुकसान की आशंका है। किसानों की मांग है कि “सरकार तुरंत सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करे और तत्काल मुआवजा दे, वरना यह विपदा कई परिवारों को कर्ज के दलदल में और गहरे धकेल” देगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा-चित्रकूट समेत पूरे रूट पर ‘अभेद्य सुरक्षा’: स्टेशनों पर लगेगा ‘ऑटोमेटिक’ ब्रेक सिस्टम

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग नें कहा समाधान दिवस के प्रति रखें “अनुराग” : रहें सावधान

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा ने स्वास्थ्य सेवाओं में जताई सख्त नाराजगी: लापरवाह ब्लॉकों को फटकार

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीट पर कल होगा मतदान, 2.16 करोड़ वोटर करेंगे 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

City News Uttar Pradesh

गांवों में घूम रही खाकी, अपराधियों को छूट रहा पसीना

City News Uttar Pradesh

बांदा ने फिर देश भर को पछाड़ा: 46.6 डिग्री तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूरज ने बरपाया आग का कहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़