City News Uttar Pradesh
आयुक्त अजीत का "सख्त" लहजा: गेहूं क्रय केंद्र निरीक्षण में चेतावनी, लापरवाही पर कार्रवाई तय
उत्तर प्रदेश

आयुक्त अजीत का “सख्त” लहजा: गेहूं क्रय केंद्र निरीक्षण में चेतावनी, लापरवाही पर कार्रवाई तय

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश में किसानों की मेहनत का सही मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मंडलायुक्त अजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को जनपद चित्रकूट के राजापुर गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। यह निरीक्षण न केवल शासन की प्राथमिकताओं को दर्शाता है, बल्कि इस बात का संदेश भी देता है कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा

आयुक्त अजीत का "सख्त" लहजा: गेहूं क्रय केंद्र निरीक्षण में चेतावनी, लापरवाही पर कार्रवाई तय

निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी रवि कान्त दुबे ने बताया कि अभी तक तीन कृषकों से कुल 84.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है, जिसमें से दो को भुगतान भी किया जा चुका है। इस पर संतोष जताते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि शेष किसानों को भी शीघ्र भुगतान किया जाए। मंडलायुक्त ने सख्त लहजे में कहा “कृषकों को उनका हक़ देना हमारी प्राथमिकता है। क्रय केंद्र हर दिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुले रहें।

आयुक्त अजीत का "सख्त" लहजा: गेहूं क्रय केंद्र निरीक्षण में चेतावनी, लापरवाही पर कार्रवाई तय

केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, कृषकों के लिए बैठने की व्यवस्था, तथा क्रय उपकरणों की उपलब्धता पूरी तरह सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गड़बड़ी की स्थिति में संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस औचक निरीक्षण से स्पष्ट है कि शासन की नजर अब नीति से क्रियान्वयन तक की प्रत्येक कड़ी पर है। किसान अब केवल नीतियों का हिस्सा नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार बनेंगे और उन्हें उनके उत्पाद का वाजिब मूल्य और सम्मान दोनों मिलेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पथराव व मारपीट करने के आरोप में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समेत चार आरोपी भेजे गए जेल

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा के निष्कासन दांव से प्रदेश सचिव अमोल चित्त: महंगा पड़ा विरोध

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े ‘घर’ का ताला तोड़ लाखों के ‘जेवरात’ उड़ाए: 24 घंटे में पुलिस ने ‘चोर’ दबोचा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें साजिश कर्ताओं पर जड़ें तीखे वार: मुख्य मंत्री से करेंगे बात

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर छेड़खानी और फायरिंग : कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों को रफ्तार: जनता को मिली ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़