City News Uttar Pradesh
धनतेरस पर चमका बाजार, 54 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ
उत्तर प्रदेश

धनतेरस पर चमका बाजार, 54 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धनतेरस पर्व पर बाजार में जमकर धन बरसा। महंगाई से जकड़े बाजार में भी अनुमानित 54 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा सराफा व्यवसाय चमका। लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक सोने-चांदी के जेवर और सिक्के खरीदकर धनतेरस का शगुन पूरा किया। वाहन, सराफा, इलेक्ट्रानिक और बर्तन खूब जमकर बिके।

धनतेरस पर चमका बाजार, 54 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

बाजार से लेकर घरों तक कई दिनों से धनतेरस की तैयारियां चल रही थीं। बाजारों में शुक्रवार से ही चहलपहल दिखने लगी थी। मंगलवार को धनतेरस के शुभ मुुहूर्त ने बाजारों को मंगलमय कर दिया। चार पहिया और दुपहिया वाहनों के शोरूम में खरीदारों का जमघट रहा।

धनतेरस पर चमका बाजार, 54 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

मुख्यालय में लगभग आधा सैकड़ा चार पहिया की बिक्री से लगभग साढ़े 14 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। दुपहिया वाहन भी तकरीबन तीन सैकड़ा बिके। इनका अनुमानित व्यवसाय लगभग साढ़े चार करोड़ रहा। किसानों ने लगभग आधा सैकड़ा ट्रैक्टर भी खरीदे। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये लेनदेन का अनुमान है। बर्तनों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने लगभग तीन करोड़ रुपये की खरीदारी की। कुल मिलाकर बाजार की रौनक और परवान चढ़ी, खरीदारी से महंगाई डायन की महामारी की मार नजर नहीं आई।

धनतेरस पर चमका बाजार, 54 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

चार पहिया के शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अग्रवाल, मैनेजर गिरिजेश द्विवेदी (तिंदवारी रोड) ने बताया कि बीते साल से भी ज्यादा चार पहिया वाहन बिके। कई कंपनियां मांग के मुताबिक वाहन की आपूर्ति नहीं कर पाई। खरीदारों ने बुकिंग करके अपना मुहूर्त पूरा किया। उधर, बाइक शोरूम के उमाकांत तिवारी ने बताया कि वाहन बाजार में इस वर्ष रौनक लौटी है। बाइकों की पर्याप्त बुकिंग हुई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना अपडेट : जिले में और बढ़े केस, 38 लोग मिले पाजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 253, रोकथाम के उपाय धरातल नहीं आ रहे नजर

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रधानों का गजब भ्रष्टाचार:सांसद निधि के निर्माण को अपना दर्शाकर हड़पे लाखों।

City News Uttar Pradesh

बांदा : बैनामा से नाराज हिस्ट्री शीटर ने तमंचे के बल पर किया किशोर का अपहरण …

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

बांदा मुख्यालय के तालाब हो गये अंतरध्यान: बन गये हैं भवनधारी

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित

ब्रेकिंग न्यूज़