31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती गुरुवार को कांग्रेस के राजनीतिक संकल्प और बहुजन चेतना का संगम बनी। महुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुरौंडा में जिला कांग्रेस कमेटी ने स्व. कांशीराम जी की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, और इसी मंच से “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान की जोरदार शुरुआत कर दी। सभा में कांग्रेस नेताओं ने कांशीराम के विचारों को सामाजिक न्याय की प्रेरणा बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कांशीराम जी ने बहुजन समाज को संगठित कर सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया। आज उन्हीं की विचारधारा को रौंदा जा रहा है। गरीब, पिछड़े और दलित फिर से ठगे जा रहे हैं। भाजपा ने लोकतंत्र को लूट का तंत्र बना दिया है। दीक्षित ने कहा कि जनादेश चुराने वाली सत्ता अब जनता की अदालत से बच नहीं पाएगी। अब जनता ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ का नारा लगाकर सत्ताधारियों से जवाब मांगेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कांशीराम जैसे समाज सुधारकों ने सामाजिक समानता की मशाल जलाई थी। आज वही मशाल बुझाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस उसे बुझने नहीं देगी। हम हर बूथ पर, हर गांव में जनता के साथ खड़े हैं।

कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से हस्ताक्षर कराएंगे, जिसमें यह संकल्प लिया जाएगा कि जनादेश की चोरी और तानाशाही के खिलाफ जनता एकजुट होकर जवाब देगी। सभा में कपिल देव बूथ प्रभारी, अम्बिका प्रसाद, रविशंकर, मोहित कुमार, सुनिल कुमार सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कांशीराम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सेवानिवृत्ति पर मण्डी निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

अफसरशाही का ‘घिनौना चेहरा’ उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

तिंदवारी विधान सभा : सर्वे में भाजपा से टिकट के लिये दलजीत भारी ! ब्रजेश चिंतित ! …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विश्वकर्मा श्रम सम्मान में बांटे टूल किट

City News Uttar Pradesh

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू

हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान

ब्रेकिंग न्यूज़