27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कहां छुप गया कठोर "अब्बास" तेरी तलाश में खुफिया विभाग लगा रहा "आभास" !
Other

कहां छुप गया कठोर “अब्बास” तेरी तलाश में खुफिया विभाग लगा रहा “आभास” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का पुलिस महकमा एवं खुफिया विभाग “अब्बास” की “टोह में ऊहापोह” की स्थिति में है। खुफिया विभाग की हालत यह है की “कहाँ छुप गया है कठोर तुझे तलाशने में हम दर -दर की ठोकरें खा रहें हैँ”।

कहां छुप गया कठोर "अब्बास" तेरी तलाश में खुफिया विभाग लगा रहा "आभास" !
Where did the harsh “Abbas” hide in your search, the intelligence department is putting “intuition”!

दरअसल यहां जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को अदालत नें फरार घोषितकर दिया है। इसके चलते यहां भी चुप -चाप खोज हो रही है। स्थानीय खुफिया विभाग सक्रिय है। सादे कपड़ों में कुछ तेज पुलिस कर्मी भी तलाश में ड्यूटी कर रहें हैं।

कहां छुप गया कठोर "अब्बास" तेरी तलाश में खुफिया विभाग लगा रहा "आभास" !
Where did the harsh “Abbas” hide in your search, the intelligence department is putting “intuition”!

बाहुबली मुख्तार अंसारी लगभग सवा साल से बांदा जेल में है। उसके पुत्र और सुभासपा से मऊ जिले से सदर विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट ने फरार घोषित किया है। तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब्बास के पिता चूंकि बांदा जेल में बंद हैँ ,इस कारण राजधानी और स्थानीय पुलिस ने यहां भी खुफिया निगाहें तेज कर दी हैँ।

कहां छुप गया कठोर "अब्बास" तेरी तलाश में खुफिया विभाग लगा रहा "आभास" !
Where did the harsh “Abbas” hide in your search, the intelligence department is putting “intuition”!

सूत्रों के मुताबिक मुख्तार के परिजन और करीबी रिश्तेदार सहित कई लोग शहर में किराये का घर लेकर अलग-अलग स्थानों पर डेरा डाले हैं। पुलिस की सोच मानना है कि अब्बास अंसारी यहां आकर छिपा हो सकता है। इसी कारण स्थानीय पुलिस एलर्ट है। खोज-बीन की टोह में मशक्कत कर रही है। स्थानीय खुफिया विभाग भी सक्रिय है।

सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग कर्मी जेल से लेकर कई मोहल्लों तक टोह ले रहे है । इस संदर्भ में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि किसी के फरार घोषित होने पर आरोपी के संबंधी व संपर्क वाले जिलों भी सक्रिय की जाती है। अब्बास की गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसी के तहत यहां भी तलाश हो रही है।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान यूनियन कृषि विभाग पर आग -बबूला : आयुक्त को सुनाया व्यथा भरी कथा

City News Uttar Pradesh

अस्पताल बना दलालों का अड्डा? कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- इलाज के नाम मरीजों की जेब पर डाका ?

डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा

जलशक्ति मंत्री रामकेश केन नदी हादसे से दुखी: स्थगित किये सार्वजनिक कार्यक्रम, चार-चार लाख की सहायता

City News Uttar Pradesh

केन-बेतवा गठजोड़ का शिलान्यास, पीएम के लिये कहीं बन न जाये सपना !

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हत्याकांड : कबरई कांड में फतेहगंज एसओ और सिपाही सस्पेंड…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़