- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर से लगे शिवनगर नहर पटरी पल्हरी के ग्रामीणों के लिये विद्युत विभाग की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों नें प्रशासन को ज्ञापन दिया। समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। शिवनगर नहर पटरी शहर से लगी हुई है।

यहां लगभग 50 घरों के बाशिंदे विद्युत विभाग से कनेक्शन लिए हैं, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी विभाग ने उपभोक्ताओं को ना तो नई लाइन बनाई है ना ही ट्रांसफार्मर दिया है औऱ कनेक्शन बांट दिए हैं। लोग बांस एवं लठों के सहारे घरों में लाइन खींचे है।

इस समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ताओं ने जेई .एसडीओ.अधीक्षण अभियंता. मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड सहित जिलाधिकारी व शासन तक कई बार पत्र के माध्यम से गुहार लगाईं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। साथ ही नहर पटरी से लगा 11हजार वोल्टेज का खंभा मात्र जमीन से 4 फीट के नीचे आ चुका है, कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। विद्युत विभाग अनदेखी कर रहा है।

इस संबंध में शनिवार को समाज सेवी जी सी पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों नें जिला प्रशासन एवं अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड बांदा को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की आवाज बुलंद की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द समस्या का समाधान होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
