
- विनोद मिश्रा
बांदा। सरकारी जमीन पर कब्जे का ऐसा “बड़ा खेल उजागर” हुआ है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है। जिला पंचायत की “अरबों रुपये की बेशकीमती जमीन” पर “अवैध कब्जा” कर पक्के निर्माण खड़े कर दिए गए और अब इस “पूरे नेटवर्क” पर “प्रशासन का बुलडोजर” चलने वाला है। फूटाकुआं और जमुनीपुर बाईपास जैसे प्राइम लोकेशन पर 34 कब्जाधारकों की पहचान होते ही जिला पंचायत ने सीधा वार किया है। सभी को नोटिस थमा दी गई है एक हफ्ते में कागज दिखाओ, नहीं तो सब कुछ मलबे में बदल जाएगा।

जिला पंचायत के कार्य अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पंचायत की स्वामित्व वाली जमीनों की पहचान कर उनका सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में फूटाकुआं और जमुनीपुर बाईपास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण सामने आया है, जिसके बाद 34 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में सरकारी जमीन पर धीरे-धीरे अवैध निर्माण होते रहे। कुछ लोगों ने पक्के मकान और व्यावसायिक ढांचे तक खड़े कर लिए। शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने जमीन का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि जिला पंचायत के स्वामित्व में है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई कब्जाधारकों के पास जमीन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं, जबकि कुछ मामलों में अभिलेख संदिग्ध पाए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में कब्जाधारकों को निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर भूमि से संबंधित सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करें। निर्माण की वैधता का प्रमाण दें। अन्यथा अवैध कब्जा मानते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस बार किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। फूटाकुआं और जमुनीपुर बाईपास क्षेत्र शहर के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में शामिल हैं। यहां की जमीन का बाजार मूल्य बेहद अधिक है, जिसके चलते भू-माफियाओं की नजर लंबे समय से इस पर बनी हुई थी। प्रशासन की सख्ती के बाद अब ऐसे तत्वों में हड़कंप मच गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
