City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य व्यवस्था 'ध्वस्त': बिना फार्मासिस्ट चल रहा पीएचसी, 'भटक' रहे मरीज
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था ‘ध्वस्त’: बिना फार्मासिस्ट चल रहा पीएचसी, ‘भटक’ रहे मरीज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। यह सिर्फ एक “पीएचसी की कहानी” नहीं यह “उस सिस्टम का आईना” है, जहां इलाज से ज्यादा “लापरवाही बांटी” जा रही है। सरकारी “स्वास्थ्य व्यवस्था” की “हालत इतनी बदतर” हो चुकी है। बदौसा कस्बे में यहां का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अब इलाज का नहीं, बल्कि “लापरवाही और उपेक्षा” का “प्रतीक” बन गया है। पिछले छह महीनों से बिना फार्मासिस्ट के चल रहे इस केंद्र में मरीजों को दवा तो दूर, ढंग से जांच तक नसीब नहीं हो रही। करीब 20 हजार की आबादी इस व्यवस्था की मार झेल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

स्वास्थ्य व्यवस्था 'ध्वस्त': बिना फार्मासिस्ट चल रहा पीएचसी, 'भटक' रहे मरीज

ग्रामीणों के अनुसार, पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट सूरज गुप्ता करीब छह महीने पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। लेकिन इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने किसी नए फार्मासिस्ट की तैनाती तक जरूरी नहीं समझी। नतीजा ‘पूरा सिस्टम’ ही ‘ठप’ हो गया। सरकारी अस्पताल में इलाज न मिलने से मजबूर मरीज अब निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। जहां ‘मोटी फीस’ वसूली जा रही है। गरीब मरीज कर्ज लेकर इलाज करा रहे हैं। और स्वास्थ्य सेवा ‘व्यवसाय’ बन चुकी है। यानी सरकारी लापरवाही का सीधा फायदा निजी अस्पताल उठा रहे हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था 'ध्वस्त': बिना फार्मासिस्ट चल रहा पीएचसी, 'भटक' रहे मरीज

राजाभैया यादव, बाबूराम सोनकर, परमलाल सोनकर, लालबाबू गुप्ता, रज्जू समेत कई ग्रामीणों ने तीखी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का साफ कहना है “जब इलाज ही नहीं मिलना, तो ऐसे पीएचसी का क्या मतलब?” ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तत्काल फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की है। विचारणीय यह है की जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही बेसहारा हो जाए, तो गरीब और जरूरतमंद लोग कहां जाएं ? यह स्थिति न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की विफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि जमीनी स्तर पर योजनाएं किस तरह दम तोड़ रही हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिभा सम्मान: जलशक्ति मंत्री रामकेश नें विद्यार्थी परिषद का गौरवशाली इतिहास दिलाया याद

City News Uttar Pradesh

Banda- कृषि बिल के विरोध में इंसाफ सेना ने प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ…

City News Uttar Pradesh

विवाद का अंजाम : पत्नी को वीडियो कॉल कर व्यापारी नें लगाई फांसी

City News Uttar Pradesh

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध: नगदी सहित उड़ाई दारू, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

खूंखार भेड़िए का खौफनाक आतंक: पशुबाड़े में घुसकर मचाया खूनी तांडव, 20 भेड़ों की मौत

City News Uttar Pradesh

योगी का चित्रकूट को तोहफा:10 इलेक्ट्रिक और 48 अंतरराज्यीय बसों को मंजूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़