- विनोद मिश्रा
बांदा। ट्रक पलटने से गर्भवती के दम तोड़ने के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसमें निरीक्षक व एसआइ समेत छह पुलिस कर्मी चुटहिल हो गए थे। घायलों में दो महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने पथराव करने वाले 20 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

थाना क्षेत्र के ग्राम खरौली के पास गुरुवार दोपहर अनियंत्रित गिट्टी भरा ट्रक पलटने से गांव के अमरजीत की 30 वर्षीय गर्भवती पत्नी विकासा की दबकर मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जाम लगाते हुए करीब दो घंटे तक हंगामा किया था। सड़क पर पेड की डाल व कांटे रख दिए गए थे। समझाने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था।

बबेरू एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सियाराम ने समझाने का प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीण नहीं मानें थे। इसमें पुलिस को बल पूर्वक लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा था। घटना में इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह, एसआइ राजेंद्र द्विवेदी सहित दो महिला वह दो पुरुष कांस्टेबल घायल हो गए थे।

लेकिन स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी पीड़ा किसी से नहीं बताई थी। निरीक्षक के हाथ में चोट आई थी। इसी तरह अन्य लोग भी घायल हुए थे। देररात एसआइ राजेंद्र दुबे ने 20 नामजद व दो सौ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पथराव करने में कौन-कौन शामिल थे। इसकी जानकारी की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
