26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : बरहौं संस्कार में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, हर्ष फायरिग में दो लगी गोली घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बच्चे के बरहौं संस्कार पर आयोजित बार बालाओं के डांस पर हर्ष फायरिग के दौरान मजदूर समेत दो घायल हो गए। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है।


फतेहगंज थानाक्षेत्र के ग्राम जबरापुर में गुरुवार रात राकेश पटेल के पुत्र का बरहौं संस्कार कार्यक्रम था। देररात बार बालाओं का डांस देखने आसपास गांव के लोग भी आए थे। बार बालाओं के डांस के समय कुछ लोग तमंचों से हर्ष फायरिग करने लगे। इस बीच गोली लगने से मजदूर 30 वर्षीय संतराम निवासी ग्राम मुखियाना पुरवा पियार फतेहगंज और उसके कुछ दूरी पर खड़े 35 वर्षीय शारदा पटेल निवासी ग्राम सेमरिया जिला चित्रकूट घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई।

थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति व यूपी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दो युवकों को गोली चलाने के संदेह में पकड़कर थाने लाया गया। संतराम के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। स्वजन उसे सीएचसी अतर्रा ले गए। वहां से जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, शारदा को स्वजन चित्रकूट स्थित अस्पताल ले गए हैं। संतराम के भाई के मुताबिक, कार्यक्रम में उनको निमंत्रण नहीं था, मगर वह नौटंकी देखने चला गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलाने वाले का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


– जमीन से टकराकर लगी गोली
संतराम कोगोली जमीन से टकराकर लगी है। गोली अभी पैर के अंदर फंसी है। दूसरे घायल युवक के सीधे गोली जांघ में लगी है। पुलिस ने अस्पताल में संतराम के बयान दर्ज किए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शमशान घाट के निर्माण पर रोक से ग्रामीणों का प्रदर्शन : एसडीम के विरुद्ध नारेबाजी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट रामायण मेला को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप का प्रयास जारी: मनोज गर्ग

City News Uttar Pradesh

इन्द्रा नगर मोहल्ला बिजली दुर्घटना के मुहावनें पर: संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

City News Uttar Pradesh

खेती की नई क्रांति: डीएम की पहल से गर्मी में भी ‘लहलहाएंगे’ खेत

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल का अपराधियों पर तगड़ा प्रहार: ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से तहस-नहस होगा अपराधी साम्राज्य !

मंत्री रामकेश बोले: रक्त ‘नाड़ियों’ में बहे, नालियों में नहीं, मानवता का दिखा ‘अनूठा’ संगम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़