25.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
इंटरसेप्टर वैन तैनात : बांदा में ओवरस्पीड 60 वाहनों के काटे चालान
उत्तर प्रदेश

इंटरसेप्टर वैन तैनात : बांदा में ओवरस्पीड 60 वाहनों के काटे चालान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में इंटरसेप्टर वैन तैनात हो गई है। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत तीन दिन में 270 वाहनों का चालान किया गया। चिल्ला रोड पर तैनात इंटरसेप्टर वैन ने ऐसे 60 वाहनों का चालान किया है। आरटीओ की इंटरसेप्टर वैन में लगा आटोमैटिक कैमरा निर्धारित गति से अधिक पर चल रहे वाहनों के फुटेज कैद कर लेता है और चालान कट जाता है।


संभागीय परिवहन विभाग ने जिले में यातायात नियमों का पालन न कर बिना हेलमेट के चल रहे 89 दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटे हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि 28 चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के पाए गए है। जिनका चालान किया गया। जबकि 10 वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते, 18 गलत दिशा में वाहन चलाते व 16 लोगों का वाहन को सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ा करने पर चालान किया गया है।

इंटरसेप्टर वैन तैनात : बांदा में ओवरस्पीड 60 वाहनों के काटे चालान
Interceptor van deployed: Challan deducted for overspeed 60 vehicles in Banda

पीटीओ राम सुमेर यादव ने बताया कि नो पार्किंग में खड़े 16 ट्रक व पांच चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। दस वाहनों की चेकिंग के दौरान फिटनेस समाप्त मिलने पर चालान किया गया, जिसमें दो को सीज किया गया है। सात वाहन ओवर लोडिंग करते पाए गए हैं। जिनमें एक ट्रक को कोतवाली देहात व दो ट्रैक्टर को नरैनी में सीज किया गया है। वहीं चार बसों सहित कुल 11 वाहन मानक से अधिक सवारी बैठाए मिले , जिनका चालान किया गया है। कहा कि अभियान लगातार चलता रहेगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला नेतृत्व में बदलाव की भाजपा नें शुरू की प्रक्रिया: पर्यवेक्षक नें लिया फीड बैक

बांदा दुष्कर्म कांड : पुलिस नें अपनी स्क्रिप्ट के अनुसार नाटकीय ढंग से आरोपियों को किया गिरिफ्तार ?

City News Uttar Pradesh

यूपी: बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी टीचरों का अब होगा मूल्यांकन: क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी का ‘ऑपरेशन परफेक्ट’: सीएम की ‘दस्तक’ से पहले ‘अफसरों’ की कसी ‘लगाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

माता -पिता गये थे खेत: बेटी नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार

मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से ‘हुनरमंदों’ का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली ‘ताकत’

ब्रेकिंग न्यूज़