29.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ठंड और भूख ले रही गौवंशों की जान, क्या ऐसे जिम्मेदारों पर जिला प्रशासन करेगा कार्यवाही ?

 

– अव्यवस्थाओं के कारण मर रहे बेजुबान गौवंश
– जिम्मेदार ग्राम सचिव की लापरवाही के कारण मर रहे बेजुबान गौवंश

  • विनोद मिश्रा

बांदा (नरैनी) : खुले आसमान के नीचे भीषण ठंड से कापते गोवंश व हांफती अव्यस्था के चलते ग्राम पंचायत पौहार के खैरी हार पशु आश्रय केंद्र में गौवंशो के मरने का सिलसिला जारी है। अब तक करीब आधा सैकड़ा गौवंशो की मौत हो चुकी है।

बताया गया है कि ग्राम पंचायत पौहार पशु आश्रय केंद्र में 240 गौवंश बंद है। वहां पर समुचित व्यवस्था न होने के कारण हाड़कंपाऊ ठंड में गौवंश काप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भूसा चारा भी नही दिया जा रहा है। सिर्फ नाम मात्र का पुआल डाल कर इतिश्री की जा रही हैं। इससे गौवंश ठंड एवं भूख से तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। मरने वाले गौवंशो को चुपचाप ट्रैक्टर व ट्राली से ले जाकर नालों में फेंका जा रहा है। वहीं ग्रामीणों की अनेकों शिकायतों के बैजूद भी जिला प्रशासन गौवंशों की मौत पर संजीदा नही है। इस संबंध में जब व्यवस्था संभाले सचिव विंध्यवासिनी से जानकारी के लिए संपर्क साधा गया तो सचिव ने फोन नही उठाया। जानकारी करने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी सिंह ने बताया कि खैरी हार पशु आश्रय केंद्र में गौवंशों की संख्या 240 है। हम 10 दिन पहले इलाज करने गए थे। तभी ग्रामीणों ने चारा भूसा न होने की शिकायत की थी। जिस पर हमने सचिव विंध्यवासिनी को फोन कर चारा भूसा की व्यवस्था करने को बोल दिया था। लेकिन 10 दिनों से हमें इस संबंध में कोई जानकारी नही है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लापरवाह सचिव पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया हुए बेचैन : प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी, फिर नौ ओवरलोड वाहन हुए सीज

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला : सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का आदेश, महात्मा गांधी की विरासत पर हमला

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश

बड़ी दुर्घटना : इनोवा व टेंपो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में पांच की मौत, कई लोग गंभीर !

विधायक प्रकाश की मंडल स्तर पर पैरवी : बाढ़ राहत को फिलहाल जारी 3 करोड़ 10 लाख …

प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा – पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं

ब्रेकिंग न्यूज़