City News Uttar Pradesh
चित्रकूट गधा मेला में 'लॉरेंस बिश्नोई' का भौंकाल: फीके पड़े 'सलमान' !
Other

चित्रकूट गधा मेला में ‘लॉरेंस बिश्नोई’ का भौंकाल: फीके पड़े ‘सलमान’ !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन से तीन दिवसीय गधों का मेला लगा हुआ है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई नाम का गधा सबसे महंगा बिका। कीमत 1.25 लाख बताई जा रही है।

चित्रकूट गधा मेला में 'लॉरेंस बिश्नोई' का भौंकाल: फीके पड़े 'सलमान' !

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जिसके बाद से लॉरेंस बिश्नोई का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।अब हर कोई इस नाम का उपयोग अपने निजी कार्यों में करने लगे हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट के गधे मेला में। यहां पर गधों के अलग-अलग नाम भी रखे जाते हैं। पिछले साल तक बॉलीवुड सितारों के नाम पर गधों का बोलबाला रहता था, लेकिन इस बार मेले में लॉरेंस बिश्नोई नाम का गधा सबसे महंगा बिका है।

चित्रकूट गधा मेला में 'लॉरेंस बिश्नोई' का भौंकाल: फीके पड़े 'सलमान' !

चित्रकूट में गधों का यह ऐतिहासिक मेला मुगल शासक औरंगजेब के जमाने से लगता चला आ रहा। गधों के इस बाजार में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग प्रांतों के व्यापारी गधों को बेचने और खरीदने आते हैं।मंदाकिनी नदी के किनारे हजारों की संख्या में गधों और खच्चरों का मेला लगा है, जिसकी बाकायदा नगर परिषद चित्रकूट द्वारा व्यवस्था की गई है।

मंदाकिनी तट पर लगा ऐतिहासिक गधा बाजार : फिल्मी स्तरों के नाम पर हो रही बिक्री

सबसे खास बात यह है कि इस मेले में विगत वर्ष से फिल्मी सितारों के नाम से गधों और खच्चरों को खरीदा और बेचा जाता है, इनके नाम शाहरुख, सलमान, कैटरीना, माधुरी होते हैं. लेकिन इस बार गधों के बाजार में देश में कौतूहल का विषय बने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर गधे और खच्चर बिकने आया। लॉरेंस विश्नोई नाम के गधे को सबसे ज्यादा एक लाख 25 हजार रुपये में बेचा गया। वहीं सलमान और शाहरुख नाम के गधे को कम कीमत मिली।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनाव में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, कहा- यूपी को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाएंगे योगी आदित्यनाथ

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

City News Uttar Pradesh

बसपा चीफ मायावती ने पार्टी में बगावत से किया इनकार, बोलीं- यह सपा का छलावा, विधायक पहले से ही निलंबित

City News Uttar Pradesh

एडीएम वित्त का फरमान : करों की वसूली में जमकर करें कड़ाई

City News Uttar Pradesh

नदी में नहा रही दादी को डूबता देख बचाने गई पोती, दोनों की हुई मौत

City News Uttar Pradesh

संभलकर चलने को कहा तो रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मी को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

ब्रेकिंग न्यूज़