24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : रोडवेज बस में आग लगने से मचा हड़कंप, यात्रियों ने बस से नीचे उतरकर बचाई जान…

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। परिवहन निगम खटारा बसों को रूट पर भेजने से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को रीजन मुख्यालय के बस स्टैंड में खड़ी कानपुर जाने वाली रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। धुएं का गुबार उठता देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने किसी तरह जल्दी से बस से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। बाद में रोडवेज कर्मियों ने आग बुझाई।

शुक्रवार की दोपहर को बांदा डिपो की रोडवेज बस स्टैंड में कानपुर जाने के लिए खड़ी थी। उसमें यात्री भी सवार हो गए थे। रोडवेज बस के चालक श्रीप्रकाश ने जैसे ही बस को स्टार्ट किया, वैसे ही रोडवेज बस में आग लग गई। धुएं का गुबार उठा तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में यात्री रोडवेज बस से नीचे उतर आए। रोडवेज कर्मियों ने तत्काल बस में लगी आग बुझाई। एआरएम रोडवेज परमानंद का कहना है कि रोडवेज बस में आग किन कारणों से लगी, उसकी जांच कराई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोबाइल रिचार्ज न कराने पर पति से विवाद: फिर कर ली खुदकुशी

यूपी : ट्रक और रोडवेज की आपस में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : टाप टेन का 25 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार …

चित्रकूट : ठोकिया के भाई समेत दस जुआरियों पर गैंगेस्टर एक्ट की बड़ी कार्रवाई, 15 जुलाई आइजी ने मारा था छापा …

मेडिकल कालेज में छात्रा द्वारा आत्महत्या क्यों रहस्यमय ? कुछ न कुछ तो है !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश गरजे : चित्रकूट में विभागीय समीक्षा पर अधिकारियों में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़