- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के खप्टिहा कलां में ननिहाल में किशोरी ने फंदे से लटककर जीवन की इहलीला समाप्त कर दी। रविवार को सुबह परिजन जागे तब इस दर्दनाक घटना की जानकारी हुई। आपको बता दें की गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेड़ा गांव निवासी रोशनी (14) चार साल से अपने ननिहाल पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां के मजरा अहिरन डेरा में रह रही थी। शनिवार की परिजनों के साथ उसने खाना खाया। इसके बाद नाना ज्वाला प्रसाद दरवाजे के बाहर सोने चले गए।

किशोरी ने दरवाजा बंद कर अटारी में धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। रविवार सुबह मां ने दरवाजा खटखटाया। आवाज न आने पर उसने पिता ज्वाला प्रसाद को जानकारी दी। उन्होंने अटारी की मिट्टी हटाकर देखा तो वह अंदर फंदे से लटकी थी। मामा शिवलाल ने पुलिस चौकी में सूचना दी। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता चुनबाद अपने गांव बलखेड़ा में रहकर खेती किसानी करते हैं। नाना ने बताया कि घर में किसी से विवाद नहीं हुआ है। उन्हें कारण नहीं पता। मां रामादेवी दो साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
