29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटा और साले भगोड़ा घोषित, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटा और साले भगोड़ा घोषित, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटे और दो सालों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। सभी को खुद कोर्ट में पेश न होने पर मऊ एसपी ने संपत्ती कुर्क करने की चेतावनी दी है। सभी के खिलाफ पहले से गैरजमानती वारंट जारी था। इसी को लेकर पुलिस धारा 82 यानी भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा की है।
मुख्तार अंसारी घर पर पुलिस ने डुगडुगी भी पिटवाई। पत्नी, बेटे और सालों के बारे में जानकारी देने की लोगों से अपील भी की गई। मुख्तार के करीबियों पर पुलिस की करीबी नजर है। दूसरी ओर मुख्तार के जेल में होने के बीच अब बेटे अब्बास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटा और साले भगोड़ा घोषित, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश
Bahubali Mukhtar Ansari’s wife, son and brother-in-law declared absconders, were not appearing in court even after repeated notices

मुख्तार की पत्नी और दो सालों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। दक्षिणटोला के रैनी में अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को कब्जा कर एफसीआइ गोदाम बनाने के मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी व दो साले फरार चल रहे हैं। इसी मामले में दक्षिणटोला थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपितों पर कार्रवाई की जा रही है।


न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी न तो किसी ने सरेंडर किया और नहीं अभी तक पुलिस गिरफ्तार ही कर पाई है। सार्वजनिक संपत्ति क्षति अधिनिमय का अभियोग मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी, साले आतिफ रजा उर्फ शरजिल रजा, अनवर शहजाद व रविंद्र नरायण सिंह, जाकिर हसैन उर्फ विक्की के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। इसमें 21 अक्टूबर 2021 को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह के निर्देश: समाज कल्याण निपटाये लंबित प्रकरण …

City News Uttar Pradesh

खेत में पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, बहू बोली- जेठ ने जमीन के लिए जहर खिलाकर की हत्या

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला

City News Uttar Pradesh

सपा-कांग्रेस गठबंधन में ‘बांदा-नरैनी सीट’ कांग्रेस के खाते में ? नवरात्र में ऐलान, टिकट की होड़ तेज

City News Uttar Pradesh Desk

राजनीति : सपा का सियासी भूचाल लाने वाला दावा, कहा – केशव-ब्रजेश उखाड़ फेकेंगे सीएम योगी की कुर्सी

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘ठंड के कहर’ से कोहराम: सर्दी ‘वंदेभारत’ की ‘गति’ पर, जनजीवन ‘थरथराया’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़