City News Uttar Pradesh
जश्न-ए-आज़ादी : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए योगी सरकार खरीदेगी दो करोड़ झंडे, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

जश्न-ए-आज़ादी : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए योगी सरकार खरीदेगी दो करोड़ झंडे, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ के लिए उत्तर प्रदेश का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग दो करोड़ राष्ट्रीय ध्वज खरीदेगा। एक राष्ट्रीय ध्वज की लागत 20 रुपये मानते हुए इनमें से डेढ़ करोड़ झंडे खरीदने के लिए एमएसएमई विभाग को पंचायती राज विभाग 30 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा।

जश्न-ए-आज़ादी : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए योगी सरकार खरीदेगी दो करोड़ झंडे, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Jashn-e-Azadi: Yogi government will buy two crore flags to hoist the tricolor at every house on 75th Independence Day, Rs 40 crore will be spent

वहीं 50 लाख झंडे खरीदने के लिए नगर विकास विभाग की ओर से एमएसएमई विभाग को 10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। पंचायती राज निदेशालय और निदेशक नगरीय निकाय पांचवें राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के क्रम में प्राप्त होने वाली धनराशि में से यह रकम एमएसएमई विभाग को उपलब्ध कराएंगे।

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस बारे में पंचायती राज और नगर विकास विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस निर्णय की जानकारी दी। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक मनाये जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में 4.5 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें से दो करोड़ राष्ट्रीय ध्वज एमएसएमई विभाग खरीदेगा जबकि 2.5 करोड़ झंडे विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संगठनों और निजी सिलाई केंद्रों से खरीदे जाएंगे।

जश्न-ए-आज़ादी : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए योगी सरकार खरीदेगी दो करोड़ झंडे, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Jashn-e-Azadi: Yogi government will buy two crore flags to hoist the tricolor at every house on 75th Independence Day, Rs 40 crore will be spent

– झंडों की आपूर्ति के लिए फर्मों को दिए आर्डर

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। कैबिनेट की बैठक में वित्तीय व्यवस्था का रास्ता साफ करने के साथ ही झंडों की खरीद की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। प्रदेशभर में साढ़े चार करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सरकार ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग को दो करोड़ झंडों की खरीद की जिम्मेदारी सौंपी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- डीएम की निगाहें दारू बाजों पर:निरीक्षण गृह में पियक्कड़ों को ठहराने की जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

यूपी: चुनाव प्रचार के खर्च की रेट लिस्ट जारी, चाय-समोसा 6 रुपये में, चारपहिया पर कितना खर्चा कर सकते हैं प्रत्याशी ?

City News Uttar Pradesh

गर्भवती के पेट में उठा दर्द- पति ले गया अस्पताल: कुछ देर बाद मां और बच्चे की हो गई मौत, पति ने लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश, बंद लिफाफे में मिले दावेदारों के नाम

रोडवेज डिपो में ‘डीजल चोरी’ का बड़ा खेल: 14 हजार लीटर गायब, तीन कर्मचारी निलंबित

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां ‘मकर संक्रांति’ पर लगेगा ‘आशिकों का मेला’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़