26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
रामायण मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन: भक्ति और कला का अद्भुत संगम
उत्तर प्रदेश

रामायण मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन: भक्ति और कला का अद्भुत संगम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट में चल रहे राष्ट्रीय रामायण मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पहाड़ी चित्रकूट की तुलसी संगीत मंडली के लीडर चन्द्रशेखर सिंह ने भक्ति भरे भजनों का प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। “राम नाम जप ले भवानी नाम जपते नारद ब्रह्म ज्ञानी” और “भरत चले चित्रकूट हो रामा राम को मनाने” जैसे भजनों ने भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया।

रामायण मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन: भक्ति और कला का अद्भुत संगम

इसके बाद धनंजय सिंह नटराज संगीत पार्टी ने आल्हा गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। भक्ति में रंगी इस शाम में शीतला प्रसाद मिश्र आजमगढ़, सरला गुप्ता लखनऊ और डॉ. विनीता सिंह जैसे प्रसिद्ध भजन गायक भी शामिल हुए, जिन्होंने अपनी आवाज से वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।

रामायण मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन: भक्ति और कला का अद्भुत संगम

देर रात वृंदावन की रासलीला मंडली ने रामलीला और रासलीला का मंचन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रामायण मेला के महामंत्री डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी ने किया। इसके पूर्व, बांदा के अमित राणा ने जादू शो के माध्यम से दर्शकों को हतप्रभ किया। इस प्रकार रामायण मेला में भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार संगम देखने को मिला।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या में फरार कपड़ा व्यवसायी पिता पुत्र पर पुलिस बीस -बीस हजार का किया इनाम घोषित

City News Uttar Pradesh

Banda : चित्रकूट रामायण मेला : मुख्य मंत्री योगी करेगें उद्घाटन, दी स्वीकृति…

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, 72 घंटों में मिलेगा धान का भुगतान…

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने निकाय चुनाव तैयारियों का किया स्थलीय सिंहावलोकन

विधायक प्रकाश द्विवेदी मध्य प्रदेश चुनाव में बने हैं स्टार प्रचारक : गुढ़ में मचा दी है धूम

City News Uttar Pradesh

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पूर्व विधायक, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा …

ब्रेकिंग न्यूज़