24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी
उत्तर प्रदेश

अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 26 बाकरगंज स्टेशन रोड में चल रहे नाले के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया।

अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

निरीक्षण के दौरान अंकित गुप्ता ने निर्माण कार्य की बारीकी से जांच की। ठेकेदार से निर्माण सामग्री और गुणवत्ता को लेकर सवाल किए। संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देश दिया कि मानकों के अनुरूप ही कार्य किया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग पाया गया, तो ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

निरीक्षण के दौरान अंकित गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे सभी विकास कार्यों की निगरानी की जा रही है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

अंकित गुप्ता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाले के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। किसी भी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने कहा कि बांदा शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, जिससे आम जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौनी बाबा धाम मेले की व्यवस्था हेतु कार्य प्रभारियों की सौंपी गई जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने भरा जोश : बोले भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी

City News Uttar Pradesh

कैंसर से त्रस्त हलवाई ने की खुदकुशी, बेतवा एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेटकर दी जान …

City News Uttar Pradesh

कुसमा के दिल में खिल गया “कुसुम” : परिवार की गाड़ी चल डगरनें की जग गई आस

City News Uttar Pradesh

महोबा: फेसबुक स्टेटस पर अपलोड किया सुसाइड नोट, फिर रेलवे ट्रैक पर कटकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

कोरोना की रफ्तार : यूपी में मौतों ने बढ़ाई चिंता, 352 लोगों की गई जान, कोरोना के 25,858 नए मामले …

ब्रेकिंग न्यूज़