23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा: फेसबुक स्टेटस पर अपलोड किया सुसाइड नोट, फिर रेलवे ट्रैक पर कटकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

महोबा: फेसबुक स्टेटस पर अपलोड किया सुसाइड नोट, फिर रेलवे ट्रैक पर कटकर दे दी जान

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने फेसबुक स्टेटस पर सुसाइड नोट अपलोड किया। जिसमें लिखा कि मैं अपनी खुशी के लिए खुदकुशी कर रहा हूं, किसी का कोई दोष नहीं है।

महोबा: फेसबुक स्टेटस पर अपलोड किया सुसाइड नोट, फिर रेलवे ट्रैक पर कटकर दे दी जान
Mahoba: Suicide note uploaded on Facebook status, then cut himself on the railway track

कस्बा कबरई के आंबेडकर नगर निवासी संजय कुशवाहा (23) की शादी एक वर्ष पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। संजय ट्रक में परिचालक का काम करता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह चाय पीकर घर से निकल गया और कबरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

add
मृतक के बड़े भाई विनोद कुशवाहा ने बताया कि वह ट्रक सही कराने गया था। फेसबुक खोलकर देखने पर संजय के स्टेटस में सुसाइड नोट देखा और घर की ओर भागा। तभी सूचना आई कि संजय का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिजनों व रिश्तेदारों को झूठे आरोप में न फंसाए जाने की बात लिखी। पुलिस ने सुसाइड नोट की प्रति कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा साबित कर रहीं प्रशानिक कुशलता : अधिकारियों में हो रही चर्चा

City News Uttar Pradesh

बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : कलयुग में ‘राम वन’ कराएगा ‘त्रेतायुग’ की अनुभूति ! …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित के अभियान ने भरा ‘देशभक्ति’ का जोश: तिरंगा मय हुआ शहर

City News Uttar Pradesh

क्षत्रिय महा सभा की बैठक : दलजीत-जयराम बन गये आकर्षण ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 लोग घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़