- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी द्वारा विकास कार्यों की “बोईं गई फसलें पक के लहलहानें” लगी हैं। इसी के चलते “लोकार्पण कार्यक्रम” अब “गति पकड़ने” लगे हैं। वहीं आगे की बुआई यानी “शिलान्यास” भी शुरू हैं।

सांसद आरके पटेल भी विधायक प्रकाश द्वारा बहाई गई “विकास गंगा” की बूंदें अपने ऊपर भी “छिड़क” “पवित्रम -पवित्रम” कर विकास का अपने को भी “महानायक” साबित करने में लगे से हैं ?

“भोजपुरी भाषा” की एक कहावत “संग लागे लंगड़ी दीवार फांदे जाय” आशय यह कि “सकलांग व्यक्ति” के साथ “पैरों से विकलांग” व्यक्ति भी “दीवाल फांद” जानें की साथ में “कवायद कर रहा हैं” ? ऐसा ही परिदृश्य राजनीति के रंग मंच पर दिख रहा है।

वर्ष 2024 का मिशन नजदीक आते- आते सांसद पूरी तरह “विकास के कथित खलनायक” की “भूमिका का त्याग कर” जनता को यह दिखाना सा चाहते लगते हैं कि “खलनायक नहीं नायक हूँ मैं” ? खैर खबर के विषयांतर में न जाकर मैं सीधे उसके मूल में आता हूं।

सदर विधायक प्रकाश के साथ सांसद आर.के पटेल जो संसदीय क्षेत्र के दो जिलों का प्रतिनिधत्व करते हैं। जनता की नजर में बांदा उनके लिये “सौतेला” औऱ चित्रकूट “सगा” हैं। सांसद शुक्रवार को डोंगरी के हनुमान एवं बाम्बेश्वर मंदिर पर्वत पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

इसके कुछ दिनों पूर्व आवास विकास बी ब्लॉक में नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण किया। इस तरह “प्रकाश” की किरणों से “सांसद” की आभा भी प्रकाशित हुई। प्रकाश की सांसद के प्रति इसे दिल नवाजी के राजनीतिक नजरिये से देखा जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
