City News Uttar Pradesh
कैंसर से त्रस्त हलवाई ने की खुदकुशी, बेतवा एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेटकर दी जान
उत्तर प्रदेश

कैंसर से त्रस्त हलवाई ने की खुदकुशी, बेतवा एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेटकर दी जान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कैंसर की बीमारी से परेशान हलवाई ने बेतवा एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेटकर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने जीआरपी को कैंसर की बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाना बताया। थाने में घटना की लिखा-पढ़ी की गई है।

कैंसर से त्रस्त हलवाई ने की खुदकुशी, बेतवा एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेटकर दी जान
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला अलीगंज रामलीला मैदान निवासी हरिप्रसाद के 36 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राजपूत जहीर क्लब के पास ट्रेन से कट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेतवा एक्सप्रेस के नजदीक आते ही अचानक वह पटरी पर लेट गया है। जब तक कोई कुछ समझ पाता सिर व धड़ अलग-अलग हो गए हैं। राहगीरों की सूचना पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर उसके मोबाइल नंबरों से स्वजन को घटना की जानकारी दी। इससे स्वजन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।

छोटे भाई बृजगोपाल ने बताया कि वह हलवाई का काम करते थे। इससे हमेशा की तरह वह घर काम के लिए घर से निकले थे। उनकी एक बेटी व एक बेटा है। पत्नी गुड़िया समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं। जीआरपी थाना निरीक्षक अंजना सिंह ने बताया कि उसके स्वजन ने कैंसर की बीमारी के चलते मानसिक तनाव में रहने की जानकारी दी है। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की राजनीतिक मथानी के मंथन से निकल रहा मख्खन ! …

City News Uttar Pradesh

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग: नातिन की जलकर मौत, नाना-नानी झुलसे

City News Uttar Pradesh

कोल्ड ड्रिंक में मांस के टुकड़े मिले : कंपनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

अंधेरे में ‘तड़पता गांव’ और ‘कुंभकर्णी नींद’ में बिजली विभाग: ‘करंटहीन’ व्यवस्था हुई बेनकाब !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक बृजभूषण के ‘तेवर’ से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो ‘मुख्यमंत्री’ को भी रोकेंगे

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सीएम योगी बोले, जहां से पार्टी चाहेगी, वहीं से लड़ेंगे चुनाव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़