![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार को दिल्ली एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था। 92 साल के सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। भारत सरकार ने निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बता दें कि, डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के पीएम रहे। उन्होंने कांग्रेस के यूपीए 1 और यूपीए 2 सरकार का नेतृत्व किया था। इससे पहले वह देश के वित्त मंत्री और वित्त सचिव पद पर भी रहे थे। उन्होंने नरसिम्हा राव की सरकार में एलपीजी लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी संदेश में कहा गया, इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, गहन ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखेगा। वे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और हर भारतीय के जीवन को बेहतर बनाने के प्रति समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
