City News Uttar Pradesh
योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने एक सख्त निर्णय लेते हुए राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2024 तक अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया है। इस निर्देश का पालन न करने पर संबंधित कर्मचारियों को न केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, बल्कि उनके प्रमोशन पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्यकर्मी अपनी संपत्ति का ब्योरा समय पर जमा करें। इसके लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी इस निर्देश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (आचरण) नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मानव संपदा पोर्टल पर 2024 की जानकारी 1 जनवरी 2025 से अपडेट की जाएगी। सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ कर्मी इस प्रक्रिया को समय से पूरा करें। सरकार ने चेतावनी दी है कि लापरवाही करने वालों के प्रमोशन पर रोक लगाई जा सकती है।

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

सरकार के मुताबिक, पहले भी संपत्ति ब्योरा देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई कर्मचारी और अधिकारी इसे नजरअंदाज कर चुके हैं। अब सरकार ने सख्त रूख अपनाते हुए सभी को निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करें। योगी सरकार ने यह भी कहा है कि यह निर्णय पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सरकारी सेवा में अनुशासन कायम रखने के लिए लिया गया है। इस आदेश के बाद राज्य के सरकारी दफ्तरों में हलचल तेज हो गई है। यह आदेश राज्य के सभी विभागों और कार्यालयों पर लागू होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी खबर : आईपीएस अफसर मुकुल गोयल यूपी के बने नए डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी हरी झंडी …

विश्व युवा कौशल दिवस: पालिकाध्यक्ष मालती और रजत सेठ ने अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh Desk

पीएम मोदी और अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

News- पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का ‘सूर्योदय’: 12.55 करोड़ की ‘योजनाओ’ से बदलेगी तस्वीर

ब्रेकिंग न्यूज़