![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर के जेल चौराहे पर दो अन्ना सांड़ों की भिड़ंत ने राहगीरों और दुकानदारों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी। इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा व्यक्त किया।

मंगलवार दोपहर, बांदा शहर के जेल चौराहे पर नेशनल हाईवे पर दो अन्ना सांड़ भिड़ गए, जिसके कारण आसपास भगदड़ मच गई। राहगीर और दुकानदार डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। सांड़ों की यह जंग बमुश्किल खत्म हुई, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अन्ना मवेशियों की समस्या को उजागर कर दिया। इस घटना को लेकर अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि “भाजप. सरकार जब छुट्टा पशुओं के आतंक से जनता के जान-माल की रक्षा नहीं कर पा रही है, तो फिर उन भाजपाइयों से सवाल क्यों नहीं पूछ रही है, जो कई साल पहले वोट के बदले अन्ना पशुओं की समस्या के समाधान का वादा करके गए थे ?” अखिलेश ने तंज करते हुए लिखा कि भाजपा को जनता की सुरक्षा के लिए ‘एस-कैटेगरी’ की नई श्रेणी घोषित करनी चाहिए। ट्वीट के अंत में उन्होंने लिखा, “बाकी जनता समझदार है।” बांदा सहित अन्य शहरों में छुट्टा मवेशियों की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है, और यह समस्या अब राजनीति का विषय बन चुकी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
