27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा
उत्तर प्रदेश

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नेत्र ज्योति पर जिला अस्पताल में ढ़ाई साल से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिला अस्पताल यह संकट टाल नहीं पा रहा।भगवान ही नहीं मिल रहे कि “संकट कटे मिटे यह पीड़ा”। जरूरत की सामग्री भी नहीं है। जीहाँ,सीधे शब्दों में खबर यह है कि जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद हैं।

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा
Clouds of trouble over eyesight: Trouble and pain not going away

जबकि रोजाना ओपीडी में औसतन 35 नेत्र रोगी मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने वाले मिलते हैं। डॉक्टर उनको अन्य अस्पतालों में ऑपरेशन की सलाह देते हैं। क्योंकि नेत्र चिकित्सक ही नहीं हैं। ढाई वर्षों से यहां मोतियाबिंद ऑपरेशन बंद हैं। जांच करने वाले डॉक्टर मरीज को स्टाफ व संसाधन नहीं होने की बात कह अन्य अस्पताल में ऑपरेशन कराने का मशविरा देते हैं।

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा
Clouds of trouble over eyesight: Trouble and pain not going away

यहां तैनात रहे डॉ. एसपी गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए थे। इन्हीं को संविदा पर तैनाती दी गई। इसी तरह डॉ. बीपी वर्मा भी सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्हें भी संविदा पर फिर से रखा गया। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रयोग की जाने वाली माइक्रोस्कोप को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वर्तमान में यहां यह मशीन नहीं है। नेेत्र विभाग में स्टाफ की भी कमी है।

यहां ऑपरेशन में चार स्टाफ नर्स और एक विशेषज्ञ सर्जन का होना जरूरी है,परंतु यहां वर्तमान में एक स्टाफ नर्स और एक संविदा पर नेत्र सर्जन है। कुशल नेत्र सर्जन न होने से मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस एस एन मिश्रा का कहना है कि नेत्र सर्जन की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा है। स्टाफ की भी कमी है। मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रयोग होने वाला माइक्रोस्कोप को मेडिकल कॉलेज की मांग पर दिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुष्मान केंद्र में लटक रहा है ताला : भटकते रहते हैं लाभार्थी

महिला और दो बेटियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास: एक की मौत,दो की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !

अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त ने ली पंचायती राज विभाग की मंडलीय बैठक, कहा शेष बचे सामुदायिक शौचालयों का जल्द कराएं निर्माण…

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले – कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में भी किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़