City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, टुकड़ों में मिले शव …

– मटौंध कस्बे का मामला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
– युवती पक्ष के लोग शादी करने को नहीं हुए थे तैयार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वजातीय प्रेमिका से शादी न होने पाने से क्षुब्ध प्रेमी ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। मृतक के स्वजन ने लड़की पक्ष के शादी से इन्कार करने पर खुदकुशी करना बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मटौंध थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक मोहल्ला निवासी धनश्याम के 22 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र मंगलवार सुबह घर से बिना बताए स्टेशन की ओर निकल गया था। वहां घर से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित पावर हाउस के पास वह झांसी की ओर से आ रही मालगाड़ी से कट गया। गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो उन्होंने शव की पहचान की। घटनास्थल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने पुलिस व मृतक के स्वजन को घटना की जानकारी दी। पिता घनश्याम ने बताया कि दो वर्ष से उसका मोहल्ले की एक स्वजातीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर उन्होंने पहले अपने बेटे को समझाया था। जब वह नहीं माना तो उन्होंने एक बार लड़की के पिता व अन्य स्वजन से शादी की बात की। इस पर लड़की के घर के लोग शादी करने को तैयार नहीं थे। जबकि लड़की शादी करने की इच्छुक थी। प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया है। वह चार भाइयों में बड़ा था। घटना से स्वजन बेहाल हैं।


स्वजन ने बताया कि पिता के पास कुल 15 बीघा खेत हैं। इससे अपनी जमीन के अलावा वह गांव के अन्य लोगों की जमीन बटाई में लेकर कृषि कार्य करते हैं। धीरेंद्र अपना खर्च चलाने के लिए हैदराबाद कमाई करने जाता था। लेकिन लॉक डाउन लगने के पहले वह घर चला आया था। तब से वह यही रहकर मजदूरी करता था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में आसमान से बरसी आग: पारा उछल कर 47 डिग्री के पहुंचा पार !

बांदा में कम्युनिस्ट आंदोलन में गोलियों की तड़तड़ाहट नें जमा दी थी राजनीतिक जड़ें

Banda : पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं कांग्रेसी – नरवाल …

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार

गरीबों के मिट्टी चूल्हे फिर होने लगे आबाद, महंगा शौक है सरकार !

City News Uttar Pradesh

बांदा : आयुक्त करेंगे दंडित, ग्राम पंचायतों में यदि नहीं लगे बोर्ड ! …

ब्रेकिंग न्यूज़