City News Uttar Pradesh
स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता के बाद विधान परिषद सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए पत्र में कहा कि 13 फरवरी को भेजे गए पत्र पर वार्ता के लिए पहल न करने पर इस्तीफा दे रहा हूं।

स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
Swami Prasad resigns from SP’s primary membership and MLC post

स्वामी प्रसाद ने विधान परिषद के सभापित को पत्र में लिखा कि मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधान परिषद में निर्वाचित हुआ हूं। चूंकि मैंने सपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है इसलिए नैतिकता के आधार पर विधान परिषद की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहा हूं। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं। वो खुद को सेकुलर कहते हैं पर ऐसा लगता है कि वह मनुवादी व्यवस्था का समर्थन करते हैं। मैंने कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया है।

स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
Swami Prasad resigns from SP’s primary membership and MLC post

उन्होंने प्रोफेसर राम गोपाल यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा की खटिया खड़ी करने के लिए घर में ही लोग मौजूद हैं। दूसरों की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब वह खुद की पार्टी का एलान करेंगे और समाज के दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों के लिए काम करेंगे। इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि जैसे भी होगा गठबंधन को मजबूत बनाने पर काम करूंगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मर्डर का खुलासा : पत्नी नें ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या …

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा राज में जनता त्रस्त, घोटालों की कमाई में जुट गई सरकार …

पालिका अध्यक्ष मालती शहर में अतिक्रमण से चिंतित: व्यापारियों से मांगा सहयोग

City News Uttar Pradesh

Banda : कोचिंग सेंटरों ऩे कालेजों की शिक्षा व्यवस्था को पटका !

बुंदेलखंड के बांधों की कोख हुई खाली : बरखा रानी का इंतजार, जल्दी बरसे मूसलाधार

उड़ीसा से बांदा तक फैला ‘गांजा नेटवर्क ध्वस्त’: पुलिस के ‘हत्थे’ चढ़े ‘नशे के दो सौदागर’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़