
- विनोद मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक समय “बसपा के कैडर आधारित आंदोलन की रीढ़ माने जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद” ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर “बड़ा और अर्थपूर्ण”राजनीतिक संकेत दिया है। दद्दू प्रसाद का मानना हैं की सपा मुखिया अखिलेश यादव केवल एक परिपक्व और दूरदर्शी राजनीतिक विद्वान ही नहीं हैं, बल्कि साहित्यिक दृष्टि से भी गहन समझ रखने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश का राजनीतिक भविष्य भी सुरक्षित हाथों में है।

दद्दू प्रसाद उस दौर के नेता रहे हैं जब बसपा सत्ता की राजनीति से दूर, कैडर आधारित वैचारिक आंदोलन हुआ करती थी। वह बहुजन आंदोलन के संस्थापक कांशीराम के सबसे भरोसेमंद और प्रिय सहयोगियों में गिने जाते थे। संगठन निर्माण, सामाजिक चेतना और बहुजन विचारधारा के प्रचार में उनकी भूमिका निर्णायक रही। राजनीतिक परिस्थितियां बदलीं, सत्ता का केंद्र बदला और कांशीराम के सिद्धांतों के प्रति उनकी अडिग निष्ठा ही उनके लिए बोझ बन गई। दद्दू प्रसाद को बसपा से इस तरह अलग किया गया मानो राजनीति में उनकी निष्ठा ही उनका अपराध बन गई हो “बड़े आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले” यह पंक्ति उनके राजनीतिक संघर्ष और पीड़ा को बखूबी बयान करती है।

बसपा से अलग होने के बाद दद्दू प्रसाद की राजनीतिक और सामाजिक पकड़ पर अखिलेश यादव की नजर पड़ी। दोनों की मुलाकात केवल औपचारिक नहीं, बल्कि विचारों और अनुभवों का संवाद थी। अखिलेश ने दद्दू प्रसाद की सर्व समाज में स्वीकार्यता और जमीनी समझ को नजदीक से महसूस किया, जिसका परिणाम समाजवादी पार्टी में उनका शामिल होना रहा। सपा में शामिल होने के बाद दद्दू प्रसाद केवल औपचारिक नेता बनकर नहीं रहे, बल्कि संगठन को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण रणनीतिक कड़ी के रूप में उभरे हैं।

वे दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और सर्व समाज को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।दद्दू प्रसाद का लक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट है अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश की सत्ता में स्थापित करना। उनका मानना है कि अखिलेश यादव का नेतृत्व सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी राजनीति का प्रतीक है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा के पुराने और अनुभवी कैडर नेताओं का समाजवादी पार्टी से जुड़ना राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव ला सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
