City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : खनन विभाग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई, 70 ट्रक 3 पोकलैंड ,एक जेसीबी सीज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध बालू खनन औऱ परिवहन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। 70 ट्रक औऱ जेसीबी मशीनें सीज कर दी गई हैं।


जिलाधिकारी आनंद सिंह के निर्देश पर बालू माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाई में खनिज अधिकारी सुभाष सिंह की त्योरियां चढ़ी हुई हैं और वह अपने विभाग तथा पुलिस फोर्स की मदद से मानसून पूर्व बालू के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिये छापामारी चक्रव्यूह की रचना कर दी हैं। जिसके चलते खदानों में हड़कंप मचा हुआ हैं।


ताजा कार्यवाई का यह मामला मटौंध थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली उजरेहटा खदान का हैं।यहां से शिकायत मिल रहीं थी की थाना प्रभारी के कथित संरक्षण में इस खदान में अवैध खनन परवान पर हैं। थानेदार की यह मेहरबानियां खनिज अधिकारी सुभाष सिंह को रास भला कैसे आती ?

फिलहाल इसी क्रम में कल देर शाम उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खनन निरीक्षक जितेंद्र आदि नें आकस्मिक दबिश दी। मौके पर 3 पोकलैंड मशीन, एक जेसीबी और 70 ट्रक मौके पर अवैध खनन में लिप्त पाये गये। सभी मशीनों औऱ ट्रकों को विधिक कार्यवाई के अन्तर्गत दायरे में लेते हुये मटौंध थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाईवे पर गूंजा ‘नवजीवन’ का ‘रुदन’: स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, सड़क बनी ‘प्रसव गृह’

बांदा की अमलोर बालू खदान, क्या हो रहीं ब्लैक मेलिंग का शिकार ? …

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

यमुना में बाढ़ का पानी कम होने पर मिले क्षत-विक्षत दो शव, बांदा नाव हादसे के यात्री होने की संभावना

जिला चिकित्सालय बन गया है कसाई बाड़ा ? लूट सके तो लूट की मुहिम का बोलबाला !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़