26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा बाल यौन शोषण मामला: सीबीआई ने हैवान जेई व उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट …

 

विनोद मिश्रा

बांदा। सीबीआई के अधिकारियों ने बाल यौन शोषण मामले में बांदा की जेल में बंद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इसी सिलसिले में सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार एक और आरोपी को अदालत में पेश किया और हिरासत की मांग की।


पॉक्सो अदालत में सहायक शासकीय अधिवक्ता मनोज दीक्षित ने बताया कि बाल यौन शोषण मामले में जेल में बंद सिंचाई विभाग के निलंबित कनिष्ठ अभियंता रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने अपर जिला एवं सत्र अदालत (पॉक्सो-5) के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत में एक स्टील के बक्से में बंद आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें ढाई हजार से भी अधिक पन्ने हो सकते हैं।


उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में सीबीआई के अधिकारियों ने दिल्ली की गीता कॉलोनी से गिरफ्तार 36 वर्षीय एक अन्य आरोपी को आज अदालत के समक्ष पेश कर उसे पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध किया। दीक्षित ने बताया कि दंपति के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेने और दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में देने पर के रिमांड मामले की सुनवाई 15 फरवरी को होगी। इस दौरान जेई और उसकी पत्नी के अलावा यह आरोपी भी अदालत में मौजूद रहेगा।


एडीजीसी दीक्षित ने बताया कि सीबीआई के उपाधीक्षक (सीओ) अमित कुमार 28 जनवरी तक सीआरपीसी की धारा 164 के तहत 25 पीड़ित नाबालिग बच्चों का बयान अदालत में दर्ज करवा चुके हैं। बयान दर्ज कराने से पहले सभी 25 बच्चों का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों के पांच सदस्यीय दल ने चिकित्सीय परीक्षण भी किया था।


गौरतलब है कि इस सिलसिले में सीबीआई ने नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो व फोटो पॉर्न साइटों को बेचने का एक मामला 31 अक्टूबर 2020 को दर्जकर 16 नवंबर 2020 को चित्रकूट से सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामभवन को गिरफ्तार किया था। वह 18 नवंबर से न्यायिक हिरासत में बांदा की जेल में बंद है। इसी मामले की सह आरोपी दुर्गावती (जेई की पत्नी) 28 दिसंबर 2020 से न्यायिक हिरासत में बांदा की जेल में बंद है। अब दिल्ली से गिरफ्तार तीसरा आरोपी भी आज जेल भेजा गया है, अभी और आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का “जोशीला” संबोधन: कांग्रेस सेवादल की भूमिका पर बल

City News Uttar Pradesh

डीएम का औचक निरीक्षण : एक्सीएन विद्युत सहित दो दर्जन कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

लूटकांड के तीन लुटरे मुठभेड़ में गिरफ्तार: दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक आरोपी अभी भी फरार

City News Uttar Pradesh

Banda- लोक निर्माण मंत्री नें औगासी पुल का किया निरीक्षण,तीस जून तककार्य होगा पूरा।

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा गुब्बारे में हवा की तरह

यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, रुपये बांटने के आरोप के बाद पूछताछ जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़