- विनोद मिश्रा
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा संकट मोचन मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली सप्ताहिक महाआरती का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने की। एंव विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ जिला महामंत्री रमा त्रिवेदी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

महा आरती में सम्मिलित होने का सभी भक्तों का आवाहन किया चित्रकूट धाम मंडल के सह प्रभारी मुकेश तिवारी ने कहा कि आगामी मंगलवार से महाआरती कार्यक्रम को और अधिक भव्यता एवं दिव्यता दी जाएगी।

जिला अध्यक्ष निलेश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों व नगर वासियों का आवाहन किया कि प्रत्येक मंगलवार को 1 घंटे का समय निकाल कर महाआरती कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित हो । यह कार्यक्रम सनातन धर्म संस्कृति एवं हिंदुत्व के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।

विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी जी के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद महा आरती में सम्मिलित हुए। महाआरती कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष महा प्रसाद गुप्ता अपनी पूरी टीम सहित उपस्थित रहे। मातृशक्ति जिला अध्यक्ष रश्मि अवस्थी मातृशक्ति जिला प्रभारी पद्मावती आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
