City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : प्रतापगढ़ में पत्रकार हत्या की कराई जाए सीबीआई जांच, पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन …

 

– मृतक आश्रित को नौकरी और 50 लाख की आर्थिक मदद की मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रतापगढ़ में एक न्यूज चैनल के पत्रकार की हत्या कर हादसे का रूप देने के मामले में स्थानीय पत्रकारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की सीबीआई जांच कराए जाने और मृतक आश्रित को 50 लाख का मुआवजा और नौकरी दिए जाने की मांग की गई।


मंगलवार को दोपहर के समय पत्रकार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां पर मुलाकात करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रतापगढ़ में एक न्यूज चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की 13 जून की रात को हत्या कर दी गई। इसके बाद हादसे का रूप दिया गया था। इस घटना को लेकर पत्रकार जगत में रोष व्याप्त है।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। इसके साथ ही दिवंगत पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी के साथ ही 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि मृतक के परिवार के भरण पोषण में कोई समस्या उत्पन्न न हो सके। इस मौके पर पत्रकार अभय निगम, जफर अहमद, राहुल द्विवेदी, अरबाज खान, अंकित त्रिपाठी, अनिल सिंह गौतम, रोहित द्विवेदी, कुलदीप त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक ने वितरित किए स्मार्ट फोन और टेबलेट, प्रशिक्षार्थियों के खिले चेहरे

School-Colleges Reopen : यूपी में कोरोना गाइडलाइंस के तहत सात से खोले जाएंगे स्कूल, कक्षा नौ से 12 की होगी पढ़ाई

City News Uttar Pradesh

रंग बाजी से लबरेज रहेंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकायें : होगी कड़ी निगहबानी

City News Uttar Pradesh

Swatantra Dev Singh : जलशक्ति मंत्री ने 100 दिन की कार्ययोजना का दिया हिसाब, कहा-हर घर को नल से शुद्ध जल के साथ गांव-गांव तक पहुंचा रहे रोजगार

Banda : पुलिस कार्यालय के नजदीक बैंक से रुपयों भरा बैग चोरी …

बांदा में पंचायत चुनाव का ‘बदला हिसाब’ : अब 900 वोटर पर ‘एक’ बूथ, हर गांव में बनेगा ‘मतदान केंद्र’

ब्रेकिंग न्यूज़