28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
गौशाला, आवास और हैंडपंप मरम्मत में घोटाला: तिलौसा पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर
उत्तर प्रदेश

गौशाला, आवास और हैंडपंप मरम्मत में घोटाला: तिलौसा पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कमासिन विकासखंड के ग्राम पंचायत तिलौसा के ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधान और सचिव के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अशू देवी, उनके पति अभिलाष राजपूत और सचिव धर्मेंद्र प्रजापति ने मिलकर पंचायत की धनराशि का गबन किया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव कभी भी पंचायत सदस्यों को बैठक में शामिल नहीं करते, बल्कि फर्जी हस्ताक्षर कर कार्यवाही दर्ज कराते हैं। इस कारण ग्राम पंचायत के अधिकतर सदस्य प्रधान और सचिव के खिलाफ हो गए हैं।

गौशाला, आवास और हैंडपंप मरम्मत में घोटाला: तिलौसा पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर

गौशाला में 246 गायों की धनराशि निकाली जा रही है, जबकि वास्तव में वहां सिर्फ 100 गाएं हैं। प्रधान और सचिव ने कई लोगों के खातों में धनराशि भेजकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया। हैंडपंप मरम्मत और तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर भारी गबन किया गया।

गौशाला, आवास और हैंडपंप मरम्मत में घोटाला: तिलौसा पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान और सचिव ने 20-20 हजार रुपये लेकर पात्र-अपात्र लोगों को आवास आवंटित किया। ऐसे कई लोगों को आवास दिया गया, जिनके पास पहले से पक्का मकान और ट्रैक्टर हैं, जबकि वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की कि प्रधान और सचिव को पद से हटाकर उनके खिलाफ जांच कराई जाए तथा गबन की गई धनराशि वापस ली जाए। इस मौके पर राममिलन, मतगंजन, सोना देवी, रामखेवालन, पूनम, विद्यावती, विजयपाल, योगेंद्र, गजराज, सुनैना और अरविंद सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें साधा निशाना है : संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है

City News Uttar Pradesh

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के लिए लिखे धमकी भरे संदेश

विधायक विशंभर का संदेश: संविधान की रक्षा व ‘पीडीए एकजुटता’ से बदलेगा देश का भविष्य

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस पर चाप चढ़ना जरूरी : अधिकारी मनमतवाले !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें “जन्माष्टमी में भी गांवों में दिखाई जन सेवकाई” : जन मन में भरा तरंग

City News Uttar Pradesh

यूपी : हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, बीट दारोगा व हवलदार निलंबित …

ब्रेकिंग न्यूज़