- विनोद मिश्रा
बांदा। तुर्रा ग्रामीण पेयजल योजना समूह के अंतर्गत तुर्रा स्थित नलकूप एवं टंकी से कस्बे में पेयजल आपूर्ति होती है। मिशन पेयजल योजना के तहत हाईवे किनारे मशीन से खोदाई कर पाइप डालने के दौरान लाइन टूट गई। बुलडोजर से खोदाई के दौरान बुरी तरह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे।

कुछ दिन पूर्व कस्बे में पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन एक जगह से टूट जाने से लगभग तीस घंटे के बाद कस्बे की पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी थी। सोमवार को खोदाई के दौरान पुन: पाइप लाइन दूसरी जगह टूट जाने से कस्बे की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। मेन लाइन टूटने के करीब 15 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे बदौसा, बरछा और दबरिया ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। नतीजा, उमस व बेहाल कर देने वाली गर्मी में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित होने से कस्बावासियों में आक्रोश है ।

– सुबह से लगती हैंडपंप पर कतार
पानी की आपूर्ति ठप होने के चलते सुबह से ही महिलाओं और बच्चों को हैंडपंप पर कतार लगानी पड़ रही है। पहले पानी भरने के चक्कर में विवाद भी होते हैं। कस्बावासियों का कहना है कि सुबह का समय पानी के इंतजाम में ही बीत जाता है।

जल संस्थान के अवर अभियंता कौशल पटेल ने कहा कि लापरवाही से खोदाई करने में कई जगह से पाइप लाइन टूटी है। पाइपलाइन दुरुस्त करने का कार्य कराया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
